Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

गिरमिटिया स्मरण दिवस: जब भारतवंशी गिरमिटियों का पहला समूह फिजी की धरती पर उतारा था

reporttimes

अमिताभ भूषण। तुमने दिया देश को जीवन, देश तुम्हें क्या देगा, अपनी आग तेज रखने को, नाम तुम्हारा लेगा- रामधारी सिंह दिनकर के इस भाव की अनुभूति जब स्वाधीनता के अमृत महोत्सव में संपूर्ण भारत कर रहा है, ठीक उसी समय दुनिया के कई देश अपने अपने यहां भारतवंशियों के आगमन और उनके योगदान का स्मरण उत्सव मना रहे हैं।

प्रशांत महासागर का रमणीक देश फिजी आज 143वां गिरमिट स्मरण दिवस मना रहा है। फिजी के लोग आज अपने उन गिरमिटिया पुरखों का पुण्य स्मरण कर रहे हैं जिन्होंने अपने संघर्ष, श्रम और साधना के बूते फिजी को प्रशांत का स्वर्ग बनाया। इस देश के साथ भारत के आधुनिक संबंधों की शुरुआत 14 मई 1879 को हुई थी। यही वह तिथि है जब भारतवंशी गिरमिटियों का पहला समूह फिजी की धरती पर उतारा गया था। इस समूह में लगभग 500 गिरमिटिया थे।

Related posts

लोक अदालत का आयोजन : नालसा व रालसा की ओर से हुआ आयोजन, 177 प्रकरणों का निस्तारण, 87 लाख 47 हजार 304 रुपए हुए जमा

Report Times

क्या सपा और रालोद के गठबंधन में पड़ रही है दरार ?

Report Times

Multibagger Stocks: ₹15 वाला स्टॉक दस साल में पहुंच गया ₹3900 के पार, जानें तुफानी तेजी पर एक्सपर्ट की राय

Report Times

Leave a Comment