Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिराजस्थानविदेशस्पेशल

PM मोदी से मुलाकात, रक्षा सौदा, शाही डिनर…फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का जयपुर दौरा कल

REPORT TIMES

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 25 जनवरी को जयपुर दौरे पर जाएंगे. इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी जयपुर में मौजूद रहेंगे. गुरुवार को दोपहर 3 बजकर 15 मिनट से 5 बजकर 15 मिनट तक आमेर फोर्ट का भ्रमण करेंगे. इसके बाद राष्ट्रपति मैक्रों प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे. जयपुर के जंतर-मंतर पर राष्ट्रपति मैक्रों और पीएम मोदी के बीच मुलाकात होगी. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस साल गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आ रहे हैं. वह कल जयपुर यात्रा पर आएंगे. उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जयपुर में होंगे. इस दौरान पीएम मोदी मैक्रों के साथ रोड शो करेंगे. यह रोड शो त्रिपोलिया गेट से सांगानेरी गेट तक होगा.

राष्ट्रपति मैक्रों का भारत दौरा ऐतिहासिक

जानकारी के मुताबिक फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का भारत दौरा ऐतिहासिक होने वाला है. जयपुर में मैक्रों और पीएम मोदी द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सौदा हो सकता है. कहा जा रहा है कि भारत और फ्रांस एक मिलिट्री इंडस्ट्रियल पार्टनरशिप करने जा रहे हैं. इसमें मिलिट्री मैन्युफैक्चरिंग को भारत में मजबूती दी जाएगी.

मुख्यमंत्री शर्मा ने की तैयारी बैठक

वहीं राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रपति मैक्रों और पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी लगातार बैठकें कर रहे हैं. जयपुर दौरे पर मैक्रों कई पर्यटक स्थलों का भ्रमण भी करेंगे. इसके बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति के सम्मान में सिटी पैलेस में शाही डिनर का आयोजन भी किया जाएगा.

सिटी पैलेस में होगा शाही डिनर

बता दें कि सिटी पैलेस राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी का आवास है. इसमें एक संग्रहालय भी है. यहां जयपुर और आमेर के गौरवशाली इतिहास के प्रतीक रखे गए हैं. जयपुर के बाद राष्ट्रपति मैक्रों दिल्ली पहुंचेंगे. यहां वह 26 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे.

Related posts

अजा एकादशी पर कर्क सहित इन 6 राशि वालों की किस्मत चमकाएंगे विष्णु जी, बनेंगे रुके हुए काम

Report Times

परमहंस पीसीपी स्कूल में गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

Report Times

महापंचायत पर गृह राज्य मंत्री बेढम का बयान- “इसमें कहीं ना कहीं राजनीति घुस गई”

Report Times

Leave a Comment