Report Times
CHIRAWAlatestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मराजस्थानसोशल-वायरल

बावलिया बाबा निर्वाणोत्सव को लेकर भंडारा समिति की बैठक

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

परमहंस पंडित गणेशनारायण बावलिया बाबा के निर्वाणोत्सव पर होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में मुख्य बाजार स्थित बाबा की साधना स्थली चौरासिया मंदिर परिसर में परमहंस पंडित गणेशनारायण भंडारा समिति की बैठक रखी गई। जिसकी अध्यक्षता दामोदर हिम्मतरामका ने की। बैठक में 7 और 8 जनवरी 25 को निर्वाणोत्सव पर जागरण और प्रसाद वितरण कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस बार सात जनवरी को महा आरती के बाद भजन संध्या से पूर्व स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति का कार्यक्रम रखा गया है। इसकी जिम्मेदारी ज्ञान सिंधु स्कूल निदेशक विक्रम शर्मा को सौंपी गई।

बैठक में पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को मंदिर की साज-सज्जा, मंच, साउंड, रसोई, प्रचार-प्रसार सहित अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस मौके पर पवन-प्रमोद भीमराजका, विजय ककरानिया, राकेश-राजेश बैद, महेश सर्राफ, मुकेश हलवाई, प्रकाश अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, सुनील मक्खन डालमिया, महेश हिम्मतरामका, संजय दाधीच, विक्रम शर्मा, दामोदर हिम्मतरामका, महावीर मोदी, विनोद मोदी, अशोक व्यास, रामकिशन केडिया, अरुण रामभरोसा, मंदिर महंत झंडी प्रसाद चौरसिया, परमेश्वर नायक बिल्लू आदि मौजूद थे।

Related posts

‘प्रशासन की लापरवाही से गई पिता की जान’,सामने आया गोगामेड़ी की बेटी उर्वशी का बयान

Report Times

देवास-जिले के पुंजापुरा क्षेत्र के गांव बोरपड़ाव में महिला के साथ पति और अन्य 20-25 लोगों ने मारपीट की

Report Times

पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने किया सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

Report Times

Leave a Comment