Report Times
latestOtherआरोपजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिराजस्थानस्पेशल

भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने हिजाब को लेकर दिया बयान, कहा- ‘गुलामी की निशानी है इसे छोड़ना चाहिए’

REPORT TIMES 

राजस्थान की भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री डा. किरोड़ी लाल मीणा ने राजस्थान में हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर बड़ा बयान दिया है. सोमवार को मीडिया बात करते हुए राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा ने कहा कि कई देशों में हिजाब पर प्रतिबंध है, यहां भी हिजाब पर प्रतिबंध होना चाहिए.

गौरतलब है कर्नाटक में पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार में स्कूलों में लड़कियों को हिजाब पहनकर स्कूल नहीं जाने के फैसले को लेकर बवाल हुआ था. हालांकि दिसंबर 2023 में, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फ़ैसला लिया.उन्होंने कहा कि पहनने और भोजन का चयन व्यक्तिगत मामला है. हालांकि अक्टूबर, 2023 में, कर्नाटक सरकार ने प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं में हिजाब पहनकर आने की अनुमति दे दी थी. उस समय भी इसे लेकर विवाद हुआ था. कर्नाटक हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि ‘हिजाब इस्लाम के धार्मिक व्यवहार का अनिवार्य हिस्सा नहीं है’ और शैक्षणिक संस्थानों को अपना ड्रेस कोड लागू करने का अधिकार है.

Related posts

जयपुर मुंबई एक्सप्रेस में फायरिंग मामले में FIR दर्ज, मृतक के परिजन बोले- शव ले जाने के लिए नहीं मिल रही एंबुलेंस

Report Times

जालंधर लोकसभा उपचुनाव : AAP की जीत तय! सुशील कुमार रिंकू 57 हजार वोटों से आगे

Report Times

हरियाणा में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, 3 शूटरों के लगी गोलियां, जेजेपी नेता मर्डर मामले में शामिल हैं आरोपित

Report Times

Leave a Comment