Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

दो दुकानों में हुई चोरी : दो दुकानों में छत का गेट तोड़कर अंदर घुसे चोर, करीब 17- 18 हजार नगदी चुरा ले गए चोर

REPORT TIMES 

चिड़ावा। शहर में एक बार फिर चोरों ने लोगों की नींद हराम कर दी है। दो दिन में लगातार तीन जगहों पर चोरी की वारदातों ने पुलिस को भी सकते में ला दिया है। जहां एक दिन पहले एक सूने मकान में चोरी हुई तो कल रात को शहर के मुख्य सड़क मार्ग स्थित पुरानी तहसील रोड पर दो दुकानों में चोरों ने हाथ की सफाई दिखाई।

यहां हुई चोरी
शहर की पुरानी तहसील रोड पर पूनिया कॉम्प्लेक्स के पास पवन मोदी की मोदी किराना स्टोर और विजेंद्र गोयल की शुभ लक्ष्मी शॉप में छत से चोर अंदर घुसे। इसके बाद चोरों ने दोनों दुकानों के गल्लों में रखे रुपए चुरा लिए। शुभ लक्ष्मी शॉप में से चोर करीब आठ से दस हजार रुपए और मोदी किराना स्टोर से सात से आठ हजार रुपए चोरी हुए हैं।

छत से की चोरों ने एंट्री
खास बात ये है कि दुकानों में चोरी के लिए चोर दुकानों की छत के जरिए आए। चोर पीछे से छत पर चढ़े और वहां पर छत से दुकानों की अंदर जाने वाले रास्तों के गेट के लॉक तोड़कर अंदर एंट्री की। और इसी रास्ते से चोरी कर चोर फरार हो गए।

सीसीटीवी बंद थे
खास बात ये भी है कि इन दोनों दुकानों में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। लेकिन शॉर्ट सर्किट के डर से दोनों दुकानदार अपनी बिजली सप्लाई बंद करके जाते हैं। ऐसे में सीसीटीवी कैमरे बंद थे। ऐसे में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद उनका उपयोग ना हो सका और चोर उसका फायदा उठाकर आराम से चोरी कर यहां से नगदी लेकर रवाना हो गए।

सीआई ने किया मौका मुआयना

चोरी की सूचना के बाद सीआई विनोद सामरिया और नया बस स्टैंड चौकी प्रभारी बलबीर चावला जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों दुकानों का निरीक्षण किया और छत से पग मार्क की फोटो भी ली। सीआई सामरिया ने कहा कि चोरों की तलाश में पुलिस जुट गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

नाबालिग अपहरण मामले में स्कूली छात्राओं ने निकाली मौन रैली : शिक्षण संस्थाओं के संचालक भी हुए शामिल, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Report Times

पंजाब में खुलेंगे 100 नये आम आदमी क्लीनिक, हर जिले में होगा मेडिकल कॉलेज- भगवंत मान

Report Times

जीवनी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गणेश जन्मोत्सव

Report Times

Leave a Comment