Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशलहादसा

24 वर्षीय विवाहिता गिरी बोरवेल में… निकालने के प्रयास शुरू, प्रशासन मौके पर

REPORT TIMES 

गंगापुरसिटी। जिले के बामनवास उपखंड क्षेत्र के गांव रामनगर ढोसी में मंगलवार रात करीब सात बजे घर से शौच के लिए गई 24 वर्षीय महिला मोनिका पत्नी सुरेश बैरवा खेत पर बने खुले बोरवेल में गिर गई। महिला के गिरने का पता बुधवार सुबह पता चला, जब उसकी चप्पल बोरवेल के मुहाने पर खुली मिलीं। इस पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। साथ ही सूचना पर करीब बारह बजे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी व मेडिकल टीम पहुंच गई। वहीं शाम छह बजे एनडीआरएफ की टीम पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया।

महिला को ऑक्सीजन की लगातार आपूर्ति शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर बामनवास एसडीएम अंशुल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक संतराम मीना, थाना प्रभारी हवासिंह, बाटोदा थाना प्रभारी हरिमन मीणा, ब्लॉक सीएमओ नंदकिशोर मीणा, तहसीलदार पुरुषोत्तम शर्मा सहित अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है।रामनगर ढोसी निवासी सुरेश बैरवा ने बताया कि उसकी पत्नी मोनिका शाम करीब सात बजे शौच करने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक घर नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह करीब नौ-दस बजे उसकी भाभी चारा डालने खेतों की तरफ गई तो पत्नी की चप्पल बोरवेल के मुहाने पर मिली। इस पर उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। साथ ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को बताया। इसके बाद दोपहर करीब बारह बजे अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

मौके पर भीड़ जमा

बोरवेल में पहले में तो महिला के गिरने का अंदेशा जताया रहा था। बाद में कैमरों की मदद से उसके एक हाथ होने का पता चला। इस पर ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू की गई। इस दौरान मौके पर रामपुर ढोसी ही नहीं आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर जमा हैं।

Related posts

बजट के दिन कैसी रहती है शेयर बाजार की चाल, पूरे 24 साल का हाल

Report Times

वृषभ, कन्या समेत इन 5 राशिवालों के लिए आज शुभ दिन, जानें आपका कैसा रहेगा दिन

Report Times

वोडाफोन ने अंबानी-मित्तल को टक्कर देने के लिए कस ली कमर, 75 शहरों के लिए बनाया प्लान

Report Times

Leave a Comment