Report Times
latestOtherआक्रोशकार्रवाईकोटाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ी, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पांव फूले

REPORT TIMES 

कोटा जिले के सागोद कस्बे में मंगलवार दोपहर महिलाएं टंकी पर चढ़ गई और रिहायसी बस्ती में अवैध रूप से चल रही मांस की दुकानें हटाने की मांग करने लगी। महिलाओं के समर्थन में पुरूष पर टंकी पर चढ़ गए और पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

टंकी पर महिलाओं द्वारा चढकऱ प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिस समय महिलाएं टंकी पर चढ़ी उसी दौरान वहां से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का काफिला गुजरने वाले था। ऐसे में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की काफी कोशिश की। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी महिलाओं को समझाने के लिए टंकी पर भेजा गया। काफी देर तक समझाश का भी महिलाओं पर असर नहीं हुआ। महिलाएं रिहायशी बस्ती से अवैध मांस की दुकानें हटाने व अन्यत्र स्थान पर मांस मंडी बनाने की मांग पर अड़ गई। काफी समझाइश के बाद करीब आधे घंटे बाद महिलाएं टंकी से नीचे उतरी तो पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Related posts

गौवंश को बचाने महिलाएं भी आ रही लगातार आगे

Report Times

आल इण्डिया यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तनुश्री धनखड़ ने जीता गोल्ड

Report Times

महाशिवरात्रि पर जानिए 12 ज्योतिर्लिंगों के बारे में, ये मंदिर कहां स्थित हैं और क्या महत्व

Report Times

Leave a Comment