Report Times
latestOtherकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

अशोक गहलोत के करीबी कारोबारी के ठिकानों पर ED की रेड, संकट में दिया था पूर्व सीएम का साथ

REPORT TIMES 

अब राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सबसे करीबी के घर पर ईडी की कार्रवाई की बात सामने आई है. जानकारी के मुताबिक खान कारोबारी मेघराज सिंह के ठिकानों पर कार्रवाई हुई है. मेघराज सिंह गहलोत के करीबी माने जाते हैं. ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय की टीम जयपुर, उदयपुर समेत सिंह से जुड़े और दूसरे ठिकानों पर पहुंची है. 2020 में जब गहलोत सरकार पर सियासी संकट मंडराया था तब इसी कारोबारी के होटल में हुई विधायकों की बाड़ेबंदी हुई थी. जैसलमेर के इसी कारोबारी के सूर्यगढ़ फोर्ट होटल में विधायकों ठहरे थे जिस पर खूब हो-हल्ला मचा था. कहा जा रहा है कि मेघराज सिंह बजरी खनन घोटालों को लेकर ईडी के रडार पर थे और मुमकिन है उसी सिलसिले में ईडी ने आज मेघराज सिंह के ठिकानों पर दबिश दी है.

इसी साल की शुरुआत में ईडी ने अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत से संबंधी कई जगहों की तलाशी ली थी. राजस्थान के हॉस्पिटैलिटी ग्रुप ट्राइटन होटल्स एंड रिसॉर्ट्स और उसके निदेशकों और प्रमोटरों के खिलाफ जारी एक जांच के सिलसिले में ये तलाशी हुई थी. विपक्ष खासकर कांग्रेस पार्टी ने इसे राजनीतिक बदला कहा था. वहीं भारतीय जनता पार्टी कहती रही है कि जांच एजेंसियां केवल अपना काम कर रही हैं.

Related posts

कोडरमा : डोमचांच में पोषण रथ को किया रवाना

Report Times

रिपेयरिंग के चार माह में ही टपकने लगी श्योपुरा पंचायत भवन की छत, ग्रामीणों ने पंचायत समिति के सामने किया प्रदर्शन

Report Times

पुलिस इंस्पेक्टर की खौफनाक करतूत महिला ने खोला राज

Report Times

Leave a Comment