Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशराजनीतिस्पेशल

CM केजरीवाल के विश्वास प्रस्ताव पर 17 फरवरी को चर्चा, BJP पर फिर ऑपरेशन लोटस का आरोप

REPORT TIMES 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को एक बार फिर विश्वास प्रस्ताव लेकर आये. मुख्यमंत्री केजरीवाल इससे पहले साल 2022 और 2023 में भी विश्वास प्रस्ताव पेश कर चुके हैं. केजरीवाल बीजेपी पर कई बार विधायकों को तोड़ने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगा चुके हैं. मुख्यमंत्री ने एक बार फिर आरोप लगाया है कि बीजेपी के लोग उनकी पार्टी के विधायकों को 25-25 करोड़ का प्रलोभन दे रहे हैं. दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव रखते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि पिछले दिनों दो विधायक उनसे अलग-अलग समय में मिलने आये. उन दोनों ने एक ही बात कही. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि उन दोनों एमएलए के मुताबिक बीजेपी वाले मिलने गये और कहा कि अब जल्द ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उन्होंने हमारे विधायकों को डराने का प्रयास किया.

21 विधायकों से संपर्क करने का दावा

इसके आगे केजरीवाल ने बताया कि उन दोनों एमएलए को बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के 21 विधायक पार्टी छोड़ने के लिए तैयार हो गये हैं. हमारी उनसे बातचीत हो गई है. तुमको भी 25-25 करोड़ देंगे और बीजेपी में शामिल हो जाओ. हम तुम्हें अपनी टिकट दे देंगे. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आगे बताया कि उन दोनों एमएलए ने मुझे आकर जब सारी बातें बताईं तो हमने सभी 21 विधायकों से संपर्क किया. केजरीवाल ने कहा कि हमारी तफ्तीश में पता चला कि 21 तो नहीं हां, 7 विधायकों से जरूर संपर्क किया गया था.

दिल्ली में ऑपरेशन लोटस फेल- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी वालों ने कई बार ऑपरेशन लोटस चलाने की कोशिश की है लेकिन एक बार फिर से वो इस मिशन में नाकामयाब हो गये. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने ये भी आरोप लगाया कि तथाकथित शराब घोटाला के तहत जांच इनका केवल बहाना है, इनका असली मकसद दूसरे राज्यों की तरह पार्टी को तोड़कर अपनी सत्ता बनानी है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी दिल्ली में कभी चुनाव नहीं जीत सकती. इसके लिए पार्टी हमारे नेताओं को गिरफ्तार करने की मुहिम चला रही है. उनकी मंशा केवल सरकार गिराना है. लेकिन केजरीवाल ने जब ये कहा कि तमाम साजिशों के बाद भी हमारे सारे एमएलए एकजुट हैं तो सदन में सदस्यों ने मेज थपथपा कर उनका समर्थन किया.

Related posts

चिड़ावा: श्रीधर यूनिवर्सिटी में छात्रवृत्ति के लिए होगा एग्जाम

Report Times

NPCI ने बढ़ाई UPI की लिमिट, अब 24 घंटे में कर पाएंगे इतने रुपए का ट्रांजेक्शन

Report Times

अजमेर में जमीनी विवाद पर फायरिंग, एक की मौत कई घायल, JCB में लगाई आग

Report Times

Leave a Comment