Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंभरतपुरराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में अवैध बजरी माफियाओं द्वारा एक युवक को ट्रैक्टर ट्राली से रौंद कर मौत के घाट उतारा, सामने आया CCTV फुटेज

REPORT TIMES 

एक तरफ राजस्थान सरकार अवैध बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है तो दूसरी ओर भरतपुर शहर में अवैध बजरी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं. मंगलवार सुबह मथुरा गेट थाना क्षेत्र के बी नारायण गेट निवासी एक युवक को अवैध बजरी माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर ट्राली से रौंद कर मौत के घाट उतार दिया.

नाली टूटने पर हुई थी नोकझोंक

जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े 8 बजे अवैध बजरी माफियाओं द्वारा बी नारायण गेट स्थित एक मकान निर्माण के लिए बजरी लेकर आए थे. इस दौरान कॉलोनी में उपेंद्र नामक युवक की ट्रैक्टर ट्राली से नाली टूट गई. उपेंद्र नामक युवक के द्वारा ट्रैक्टर चालक से नोक झोंक हुई और नाली टूटने का विरोध किया. इससे नाराज ट्रैक्टर चालक के द्वारा युवक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

सूचना के बाद भी लेट पहुंची पुलिस

घायल युवक को परिजन जिला आरबीएम अस्पताल ले गए जहां चिकित्साकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस घटना स्थल पर लेट पहुंची. जानकारी के मुताबिक उपेंद्र की उम्र 22 साल है और वह कोर्ट LDC की तैयारी कर रहा था. इस घटना के बाद कॉलोनी में भीड़ एकत्रित हो गई. लोगों के द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.

मौके से फरार हो गए लोग

कॉलोनी निवासी लोकेश ने बताया कि सुबह 8:30 बजे कॉलोनी में बजरी लेकर के दो ट्रैक्टर आए थे. जिनके द्वारा बैक करते समय युवक के नाली के पाइप को तोड़ दिया गया. जब युवक के द्वारा ट्रैक्टर चालक का विरोध किया तो गोसाई ट्रैक्टर चालक में युवक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया. युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और परिजन उसे आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर जिन व्यक्तियों की बजरी खगालने आए थे वह मौके से फरार हो गए हैं. मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

Related posts

महिलाओं ने चार किलोमीटर की निकाली कलश यात्रा, 20 मई को होगा हवन और भजन संध्या का आयोजन

Report Times

सिर्फ आश्वासन! अब PM से गुहार… मीटिंग के बाद क्या रहा खिलाड़ियों का रिएक्शन

Report Times

नरहड़ के सरकारी स्कूल में छात्राओं को महावीर इंटरनेशनल इंद्रधनुष ने बांटे सेनेटरी नेपकिन, बेटे के जन्मदिन पर माता-पिता ने भेंट किए 11 पंखे चिड़ावा।संजय दाधीच नरहड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो कार्यक्रम हुए। जहां महावीर इंटरनेशनल इंद्रधनुष की ओर से गरिमा परियोजना के तहत डॉ. कुसुमलता ने छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित किए और इनके उपयोग की सलाह देते हुए इसके फायदे भी बताए। वहीं ओमवती-विनोद गोदारा की ओर से अपने पुत्र के जन्मदिन के मौके पर 11 सीलिंग फैन भी विद्यालय को भेंट किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य अनिल रणवां ने की। मुख्य अतिथि विनोद गोदारा थे। विशिष्ट अतिथि महावीर इंटरनेशनल इंद्रधनुष के चेयरमैन डॉ. एलके शर्मा, वाइस चेयरमैन अजय चौमाल, डायरेक्टर डॉ. कुसुमलता, प्रमोद धनजीका, परामर्शदाता संजय अरड़ावतिया, कुसुम सूरजगढिया, धनुराज आदि थे। प्रिंसिपल महेश पारीक ने आभार जताया। इस मौके पर पुणे प्रवासी इंजीनियर नितिका, कपिल शर्मा भी उपस्थित रहे।

Report Times

Leave a Comment