Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशल

आज तैयार हो जाए बारिश के लिए , मौसम विभाग ने राजस्थान के 15 जिलों में बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज और येलो अलर्ट किया जारी

REPORT TIMES 

राजस्थान के मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है. सोमवार रात जैसलमेर, हनुमानगढ़, चूरू समेत अन्य जिलों से शुरू हुआ मूसलाधार बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज राजस्थान के 15 जिलों में बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

राजस्थान के इन जिलों में होगी बारिश

राजस्थान के अलवर, दौसा, करौली, धौलपुर और भरतपुर जिले के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने, ओलावृष्टि होने और बारिश होने की चेतावनी दी गई है. वहीं जोधपुर, पाली, राजसमंद, अजमेर, नागौर, टोंक, जयपुर, सवाई माधोपुर, सीकर और झुंझुनूं में बादल छाए रहने और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया गया है.

दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ देखा जा सकता है. मंगलवार सुबह से ही जयपुर में बादल छाए हुए हैं. लेकिन दिन और रात में गर्मी का अहसास होने लगा है. यहां दिन का तापमान 32 डिग्री और रात का तापमान 15 डिग्री बना हुआ है. इसी तरह बीकानेर से भी सर्दी की विदाई होने लगी है. बीती रात यहां का पारा 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा है. मंगलवार सुबह आसमान साफ है. लेकिन बीच-बीच में बादल छाए रह सकते हैं.

Related posts

AAP का मिशन गुजरात: केजरीवाल संग पंजाब के सीएम भगवंत मान करेंगे रोड शो

Report Times

Delhi’s Mundka Fire: मुंडका बिल्डिंग के भीषण हादसे के लिए इमारत का डिजाइन है बड़ा कारण! जानें- और क्‍या कहते हैं DFS के पूर्व डायरेक्‍टर

Report Times

जीवनी स्कूल के छात्र दक्ष का राज्यस्तरीय अंडर 14 वर्ष बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन

Report Times

Leave a Comment