Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईजम्मू कश्मीरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिस्पेशल

जम्मू व कश्मीर के पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक के 30 ठिकानों पर CBI की रेड, बोले- ‘मैं किसान का बेटा हूं, घबराऊंगा नहीं’

REPORT TIMES

पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक ने सीबीआई  द्वारा गुरूवार को उनके ठिकाने पर की गई छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो  किसान के बेटे हैं, वो सीबीआई की छापेमारी से घबराएंगे नहीं. दरअसल, सीबीआई ने सत्यपाल मलिक के दिल्ली समेत 29 ठिकानों पर छापेमारी की है. यह छापेमारी कीरू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट कथित भ्रष्टाचार को लेकर की गई है.

सीबीआई की छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए सत्य मलिक ने एक्स पर लिखा, मैं पिछले 3-4 दिनों से बीमार हूं और अस्पताल में भर्ती हूं, बावजूद इसके मेरे मकान में तानाशाह द्वारा सरकारी एजेंसियों से छापे डलवाएं जा रहे हैं. मेरे ड्राईवर, मेरे सहायक के ऊपर भी छापे मारकर उनको बेवजह परेशान किया जा रहा है. उन्होंने आगे लिखा, मैं किसान का बेटा हूं, इन छापों से घबराऊंगा नहीं, मैं किसानों के साथ हूं गौरतलब है पुलवामा हमले और किसान आंदोलन को लेकर सत्य मलिक लगातार प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया था कि 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पुलवामा हमले का राजनीतिक इस्तेमाल किया था.  उनका आरोप था कि यह घटना सरकार  की गलती से हुई थी, जिसे सरकार ने दबा दिया.

Related posts

20 में 12 गोल्ड बेटियों को मिलना गर्व की बात, जयपुर MNIT में बोलीं राष्ट्रपति; CM भजनलाल ने कहा- होंगी 4 लाख भर्तियां

Report Times

सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी पर चर्चा, सक्रियता को लेकर दिए दिशा-निर्देश

Report Times

गौशालों में गायों की गोपाष्टमी पर हुई खूब आवभगत

Report Times

Leave a Comment