Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र पर कुछ भी लिखा तो हो सकते हैं ‘डिबार’ ,परीक्षा कक्ष में प्रतिबंधित सूची में शामिल कोई भी वस्तु साथ होने पर माने जाएंगे अनुचित साधन

REPORT TIMES 

राजस्थान आगामी 29 फरवरी से शुरू होने वाली राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं की गोपनीयता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। परीक्षार्थियों व परीक्षा संचालन में तैनात स्टाफ को इसकी कठोरता से पालना करानी होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले व अवधि के दौरान परीक्षार्थी प्रश्न पत्र पर किसी भी तरह का अंकन या रफ वर्क नहीं कर सकेंगे। ऐसा कोई भी अंश प्रश्न पत्र पर पाए जाने पर परीक्षार्थी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई व उसे परीक्षा के अयोग्य घोषित करने के साथ ही डिबार भी किया जा सकता है। बोर्ड प्रशासन ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षा कक्ष में मोबाइल, डिजिटल घडी़, कोई अन्य गेजेट, पुस्तक, पास बुक व इलेक्ट्रॉनिक सामग्री अनुमत नहीं होगी। जल्दबाजी में कुछ जेब में रह गया तो उसे बाहर रखना होगा। टेबल को ऊपर नीचे से भली भांति चैक कर लें। कुछ भी पाए जाने पर संबंधित परीक्षार्थी को जिम्मेदार माना जाएगा। शरीर पर भी कुछ लिखा हो तो उसे धुला कर साफ करना होगा। बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने और कई प्रकार के मुद्दों पर विचार- विमर्श किया गया है। इसके लिए बैठक हो चुकी है। परीक्षा के दौरान सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा। सीमा शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जोधपुर

यह माने जाएंगे अनुचित साधन

आवेदन पत्र में असत्य विवरण देकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश

बोर्ड या अन्य किसी संस्था के प्रमाण पत्र में अंक सूची या कोई एंट्री में काट-छांट

परीक्षा कक्ष में अन्य साथी को सहायता देना या लेना

प्रश्नों के उत्तर नकल या किसी पुस्तक कुंजी की मदद से लिखना

परीक्षा कक्ष में उत्तर पुस्तिका वितरण से पहले प्रश्न पत्र में सूत्र या सामग्री लिखना

परीक्षा कक्ष में अवांछित कागज, पुस्तक, कॉपी या अनुचित सामग्री जेब में रखना

उत्तर पुस्तिका में मोबाइल नम्बर का अंकन

बोर्ड प्रशासन या स्टाफ से संपर्क करने का प्रयास

उत्तर पुस्तिका में करेंसी रखकर प्रभावित करने की नीयत से लेख लिखना

आवेदन संबंधी इद्रांज के विपरीत जाली हस्ताक्षर करना

यह दस्तावेज-सामग्री होगी मान्य

भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान की परीक्षा में परीक्षार्थियों द्वारा मांगे जाने पर लॉगरिथमिक टेबल केन्द्र अधीक्षक को उपलब्ध करानी होगी

गणित विषय में बोर्ड की ओर से प्रेषित ग्राफ

फाउंटैन पेन के लिए अपनी स्याही लाने की अनुमति

पेन की स्याही खत्म होने पर दूसरे पेन की अनुमति, उसी वक्त सील लगवानी होगी।

Related posts

महाराष्ट्र में ‘खोके’ वाली सरकार, उद्धव बोले- डरा-धमका कर कोई भी बन सकता है CM-PM

Report Times

निकाय चुनाव के बाद 2024 पर नजर, हारी हुई सीटों के लिए क्या है बीजेपी की रणनीति?

Report Times

भारत ने पीओके के जरिए परियोजना में तीसरे देशों को शामिल करने के लिए चीन, पाक की खिंचाई की

Report Times

Leave a Comment