Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीराजस्थानरेलवेस्पेशल

रेलवे अलर्ट : सैनिक एक्सप्रेस ट्रेन में कोच बढ़ाए, यात्रियों को मिली सहूलियत

REPORT TIMES 

चिड़ावा। जयपुर और दिल्ली कैंट के बीच चिड़ावा से होकर गुजरने वाली दिल्ली की एकमात्र ट्रेन में डिब्बे बढ़ाए गए हैं। यात्रीभार को देखते हुए डिब्बों में बढ़ोतरी की गई है। चिड़ावा दैनिक रेलयात्री संघ के देवेन्द्र वर्मा ने बताया कि संघ ने रेलवे से डिब्बे बढ़ाने की मांग की थी। काफी यात्री भार होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। जिस पर रेलवे ने ट्रेन नं 19701/02 जयपुर-देहली कैंट-जयपुर रेल सेवा में जयपुर से तारीख एक मार्च से 31 मार्च 2024 तक और दिल्ली कैंट से तारीख 3 मार्च से 2 अप्रेल तक 1 थर्ड एसी और स्लीपर क्लास के 1 कोच की अस्थाई बढ़ोतरी है।

 

इस बढ़ोतरी के बाद यात्री भार भी बढ़ेगा और रेलवे की इनकम भी बढ़ेगी। वहीं रेलवे तय समय सीमा के बाद भी अगर यात्री भार बढ़ा हुआ ही रहा तो डिब्बों को आगे भी ट्रेन में जोड़े रख सकता है। आपको बता दें कि ये ट्रेन चिड़ावा और झुंझुनूं को दिल्ली से जोड़ने वाली एक मात्र ट्रेन है। क्षेत्र के लोग यहां से एक और ट्रेन चलाने की मांग भी लंबे समय से कर रहे हैं। रेलवे को एक और ट्रेन भी चिड़ावा झुंझुनूं होते हुए जयपुर तक चलाना चाहिए।

Related posts

चिड़ावा : मावण्डिया की ढाणी में चलाया सफाई अभियान

Report Times

कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपी जावेद को ‘सुप्रीम’ राहत, कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार

Report Times

नसीरुद्दीन शाह इस गंभीर बीमारी से पीड़ित, जानिए लक्षण

Report Times

Leave a Comment