Report Times
latestOtherआक्रोशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानविरोध प्रदर्शनस्पेशल

निरन्तर धरना चलेगा जब तक पुराने समझौते के अनुसार पानी नहीं मिलेगा शेखावाटी में किसान रुष्ट व गुस्से में

REPORT TIMES 
चिडावा- सिघाना सड़क मार्ग बस स्टैंड लालचौक पर नहर मांग रहे किसानों का धरना किसान सभा के बैनर तले किसान जयसिंह सैनी की अध्यक्षता में 62 वें दिन भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए समाज सेवी महेश चाहर ने कहा कि लालचौक से शुरू हुआ नहर आन्दोलन जारी रहेगा। जब तक पुराने समझौते के अनुसार पानी हमें नहीं मिलेगा। नहर के लिए सरकार को शेखावाटी के हित में फैसला नहीं करने से किसान नाराज हैं और हक की लड़ाई सरकार से व हरियाणा से जारी रखेंगे।
शेखावाटी क्षेत्र में पानी की किल्लत को झेल रहे नागरिकों को अब किसी पर भी विश्वास नहीं रहा है। अविश्वास की नाव में सवार शेखावाटी क्षेत्र की जनता अब ऊब चुकी है और आगे ठगाई बर्दाश्त से बाहर की बात है। धरने पर आज किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष बजरंग बराला, नहर आन्दोलन प्रवक्ता लोक कलाकार विजेंद्र शास्त्री, बनवारीलाल, सतपाल , जगराम, सौरभ, राजवीर ,शीशराम, प्रभुराम ,बनवारी झाबर, करण,मनीष अग्रवाल, अभय दायमा,राजेश,अनिल, सूमेर,धर्मपाल, आदि उपस्थित रहे।

Related posts

‘ऑपरेशन स‍िंदूर’ के बाद राजस्‍थान में अलर्ट, बॉर्डर एर‍िया में स्‍कूल बंद; जोधपुर एयरपोर्ट की सभी फ्लाइट रद्द

Report Times

अब BCCI तक पहुंची आंच, NHRC ने भेजा नोटिस, 16 फेडरशनों से भी मांगा जवाब

Report Times

20 या 30 नहीं पूरे 45% तक मिल सकता है रिटर्न, लॉग टर्म के लिए हैं ये 5 Stock

Report Times

Leave a Comment