Report Times
latestOtherआक्रोशकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजनीतिराजस्थानस्पेशल

गोगामेड़ी हत्याकांड मामला: क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों की ओर से प्रेस वार्ता में आंदोलन की चेतावनी, जानिए सरकार से क्या मांग रखी

REPORT TIMES 

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी और फांसी देने की मांग उठाई गई है। रविवार को अजमेर रोड डीसीएम स्थित एक होटल में क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों की ओर से प्रेस वार्ता हुई। क्षत्रिय करणी सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा कि सुखदेव सिंह समाज के नेता थे। उनके हत्याकांड से पूरे समाज में रोष है। हर मुद्दे पर वह सर्व समाज के साथ खड़े होते थे।

‘फांसी की सजा दी जाए’

घटनाक्रम को 90 दिन होने के बावजूद आरोपियों पर सख्ती नहीं गई। उनका तुरंत एनकाउंटर या फांसी की सजा दी जाए। घटना के समय घायल बॉडीगार्ड नरेंद्र सिंह को सरकारी मदद और गवाहों को सुरक्षा मिले। इसे लेकर क्षत्रिय करणी सेना छह मार्च को वैशालीनगर स्थित चित्रकूट स्टेडियम में 6 मार्च को श्रद्धांजलि सभा करेगी। सभा के बाद करणी सेना के सदस्य विधानसभा का घेराव करेंगे।

देशभर से पहुंचेंगे समाजजन

सेना के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत ने कहा कि संघर्ष समिति की ओर से घटना के समय 15 सूत्री मांगों पर सहमति बनी थी। लेकिन सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। हमारा समाज पिछले तीन महीने से सरकार से लगातार इस केस को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग कर रहा है।

6 मार्च को श्रद्धांजलि सभा, विधानसभा घेराव

सभा में प्रदेशभर और अन्य राज्यों से लोग शिरकत करेंगे। दोपहर 12 बजे से श्रद्धांजलि सभा होगी। इसके बाद दोपहर 1.50 बजे से सभा में शामिल लोग राजस्थान विधानसभा की ओर कूच कर विधानसभा घेराव और धरना प्रदर्शन करेंगे। सभी मांगों पर सहमति के बाद ही आंदोलन का पूर्णविराम होगा।

गांव गोगामेेड़ी से जयपुर के लिए पैदल न्याय यात्रा

इधर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने सुखदेव सिंह के गांव गोगामेेड़ी से जयपुर के लिए पैदल न्याय यात्रा की शुरुआत की है। पत्नी शीला शेखावत की अगुवाई में यह यात्रा शुरू की गई है। यात्रा की शुरुआत के मौके पर शीला शेखावत ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है।

Related posts

‘संसद में सुरक्षा चूक गंभीर, सदन में गृहमंत्री दें जवाब’, AAP सांसद राघव चड्ढा ने की मांग

Report Times

अच्छी किस्म के बीज लगाकर बढ़ाई जा सकती है पैदावार 

Report Times

शिक्षा मंत्री को टीचर ने दी रिश्वत! लिफाफे में भरकर दिए नोट, मदन दिलावर बोले- मुझे फंसाने की साजिश

Report Times

Leave a Comment