Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानरेलवेस्पेशल

राजस्थान के रेलवे अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत…ऑनलाइन होगी अब इन सुविधाओं की बुकिंग

REPORT TIMES 

राजस्थान के रेलवे अधिकारी-कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें रेलवे ऑफिसर्स रेस्ट हाउस और होली-डे होम में बुकिंग के लिए सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ेगी। रूम मिलेगा या नहीं इसकी जानकारी भी तुरंत मिल जाएगी। इसकी शुरूआत -जयपुर, दिल्ली और ऊंटी से होने जा रही है। रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया है।

बुकिंग प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

दरअसल, देशभर में जोनल रेलवेज के प्रमुख स्थानों पर रेलवे ऑफिसर्स रेस्ट हाउस और होली-डे होम बने हैं। जयपुर की बात करें तो यहां तीन जगह रेस्ट हाउस और होली-डे होम बने हैं। उनमें बुकिंग करवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे ने रेस्ट हाउस और होली-डे होम दोनों की बुकिंग प्रक्रिया ऑन लाइन शुरू करने का निर्णय लिया है।

सप्ताह के अंत से होगी शुरूआत

इस सप्ताह के अंत में इसकी शुरुआत होगी। सबसे पहले यह सुविधा जयपुर, ऊंटी और दिल्ली में शुरू होगी। रेलवे बोर्ड ने एक अन्य आदेश जारी किया है जिसके तहत रेस्ट हाउस और होली-डे होम में जोनल रेलवे के महाप्रबंधक और डीआरएम के नाम से रूम बुक नहीं रहेंगे।

Related posts

खाटूश्यामजी में जयकारों के बीच निकाली गई निशान यात्रा, जलझूलनी एकादशी पर सुरक्षा घेरे में होंगे बाबा के दर्शन

Report Times

शराब घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को ED ने फिर भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए 21 दिसंबर को बुलाया

Report Times

3 राज्यों की पुलिस को थी जिसकी तलाश वो कुख्यात बदमाश भय्यू लाला चढ़ा राजस्थान पुलिस के हत्थे, भागने के प्रयास में तुड़वा बैठा टांग

Report Times

Leave a Comment