Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजस्थानसीकरस्पेशलहादसा

राजस्थान में बेकाबू कार में आग लगने से तीन युवक जिंदा जले, एक की हालत गंभीर

REPORT TIMES 

सीकर। राजस्थान में एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बेकाबू कार में आग लगने से तीन युवक जिंदा जल गए। वहीं, एक युवक गंभीर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि शादी समारोह से लौटते वक्त सीकर जिले के नेच्छवा इलाके में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक लक्ष्मणगढ़ के रहने वाले 4 युवक विक्रम सिंह की बारात में सिहोट से काछवा गए थे। चारों युवक शादी के शामिल होने के बाद देर रात कार में सवार होकर काछवा से सिहोट आ रहे थे। तभी नेच्छवा इलाके में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराते ही कार में आग लग गई और तीन युवक जिंदा जल गए। वहीं, घायल देव कुमार को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रैफर किया गया हैं।

कार के गेट जाम होने पर फंसे युवक

शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार के गेट जाम होने के चलते युवक फंस गए थे और उन्हें बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल पाया था। कार में आग लगते ही युवकों ने बाहर निकलने की कोशिश की। लेकिन, कार के गेट जाम होने के कारण सफल नहीं हो पाए। कुछ ही देर में पूरी कार धूं-धूंकर जलने लगी और तीनों युवक जिंदा जल गए। हालांकि, एक युवक कार का शीशी तोड बाहर निकलने में कामयाब हो गए। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे में इन लोगों की गई जान

जानकारी के मुताबिक कार में आग लगने से कन्हैया लाल, सोनू और मोहित निवासी लक्ष्मणगढ़ जिंदा जल गए। पुलिस ने तीनों शवों को सीकर के एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शवों को परिजनों को सुपुर्द करेगी।

 

पिछले साल भी ऐसा ही मामला आया था सामने

बता दे कि पिछले साल दिसंबर महीने में अजमेर जिले में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था। लोहागल रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई थी। जिसके चलते कार सवार तीन दोस्तों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी।

Related posts

चिड़ावा : कॉरोना रोकथाम के लिए मास्क बांटे

Report Times

कर्नाटक: परीक्षा में हिजाब बैन पर बवाल, शिक्षा मंत्री ने कहा- ऐसी कोई बात नहीं…

Report Times

नीता अंबानी ने बताया जामनगर से कैसे जुड़ा है अंबानी परिवार

Report Times

Leave a Comment