Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशपश्चिम बंगालराजनीतिस्पेशल

संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से मिले PM मोदी, बोले-जो हुआ उससे शर्म से सिर झुक गया

REPORT TIMES 

पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की. पीएम के सामने अपना दर्द बयां कर पीड़ित महिलाएं काफी भावुक हो गईं. बारासात में नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने संदेशखाली घटना की घोर निंदा की. इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर खूब हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि संदेशखाली में जो हुआ उससे शर्म से सिर झुक जाएगा. तृणमूल के राज में नारी शक्ति पर अत्यचार का घोर पाप हुआ है. इससे यहां की महिलाएं आक्रोशित हैं. पीएम ने कहा कि यह आक्रोश संदेशखाली तक ही सीमित नहीं रहेगा. पीएम मोदी ने कहा कि ममता सरकार को उसके अपने अत्याचारी नेता पर भरोसा है लेकिन बंगाल की बहन बेटियों पर भरोसा नहीं है.

बंगाल की बहन बेटी की बुलंद आवाज सिर्फ भाजपा

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि संदेशखाली ने सिखाया है कि पश्चिम बंगाल की बहन बेटी की बुलंद आवाज सिर्फ भाजपा ही है. पीएम ने कहा कि तृणमूल सरकार महिला विरोधी है. वह बहन बेटियों का भला नहीं कर सकती. पीएम ने कहा कि तुष्टिकरण और टोलाबाजी के दबाव में बंगाल की कभी भी बहनों को सुरक्षा नहीं दे सकता है. TMC के नेता बहन-बेटियों के साथ जगह-जगह अत्याचार कर रहे हैं.

महिलाओं के गुनहगारों को बचाने में लगी हैं ममता

पीएम ने कहा कि बंगाल की ये भूमि नारीशक्ति की बहुत बड़ी प्रेरणा केंद्र रही है. इस धरती ने अनेक शक्ति स्वरूपा इस देश को दी है. पीएम मोदी ने कहा कि TMC सरकार बंगाल की महिलाओं के गुनहगारों को बचाने के लिए पूरी शक्ति लगा रही है. पीएम ने कहा कि TMC ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को लागू नहीं होने दिया. महिलाओं के लिए हेल्पलाइन बनाई गई लेकिन टीएमसी ने इसे भी लागू होने नहीं दिया.

Related posts

नर्मदापुरम रेलवे ट्रैक पर रविवार रात को स्टूडेंट का शव मिला

Report Times

रफ्तार के घोड़े पर सवार हैं विराट कोहली, निशाने पर सचिन तेंदुलकर के 4 बड़े रिकॉर्ड

Report Times

हनुमान जयंती से पहले ही दिख रहा उत्साह:चिड़ावा के गढ़ वाले बालाजी मंदिर और भायला हनुमान मंदिर में होगा समारोह

Report Times

Leave a Comment