Report Times
latestOtherकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का बड़ा एक्शन, पीटीआई भर्ती परीक्षा में चयनित 61 अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द

REPORT TIMES 

पेपर लीक माफियाओं की मदद से भर्ती परीक्षाओं को पास कर अवैध तरीके से नौकरी कर रहे लोगों पर राजस्थान में लगातार कार्रवाई हो रही है. सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में ट्रेनी एसआई की गिरफ्तारी का मामला अभी गर्म ही था कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भी गुरुवार को बड़ी कार्रवाई कर दी.

डमी कैंडिडेट बिठाने जैसे आरोपों में हुआ एक्शन

बोर्ड ने पीटीआई भर्ती परीक्षा में चयनित 61 अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द कर दी. इन सभी अभ्यर्थियों पर अलग-अलग आरोप थे. कुछ आरोपियों पर डमी कैंडिडेट बिठाने, फर्जी दस्तावेज जमा करने जैसे आरोप हैं. इसी कारण बोर्ड अब शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द करने की अनुशंसा करेगा. इन सभी अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हो गया था, लेकिन जांच में 61 अभ्यर्थी को अपात्र पाया गया.

मेरिट लिस्ट में शामिल अगले 61 अभ्यार्थियों को मौका

बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि पीटीआई भर्ती परीक्षा में आज 61 और कैंडिडेट्स को विभिन्न कारणों की वजह से राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अपात्र घोषित करने का निर्णय लिया. अब इन सबकी जगह मेरिट लिस्ट में शामिल अगले 61 अभ्यर्थियों को शामिल करने की अनुशंसा भेजी जाएगी.

Related posts

अयोध्या : रामलला की प्राणप्रतिष्ठा में शामिल होंगे 127 संप्रदायों के 4000 संत, देश भर में होगा दीपोत्सव

Report Times

बिग बॉस से बाहर होने के बाद रजत का बड़ा फैसला, रोहित शेट्टी के शो को किया रिजेक्ट

Report Times

घर मे 57 साल बाद बेटी का हुआ जन्म, परिवार वालों ने आतिशबाजी, और फूल बरसाकर किया भव्य स्वागत

Report Times

Leave a Comment