Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

महा शिवरात्रि मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा : बिल्व पत्र, गाजर, बेर चढ़ाकर जल, दूध से किया अभिषेक

REPORT TIMES 
चिड़ावा।  महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर चिड़ावा और आसपास के इलाकों में भोलेनाथ के भक्त शिवालयों में उमड़ रहे हैं। दूध और जल से आदिनाथ शिव का अभिषेक किया। इस दौरान ॐ नमः शिवाय और हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण शिवमय हो चला। शहर की गौशाला रोड स्थित प्राचीन शिवालय, पंचायत समिति के पीछे रामेश्वर महादेव, अडूकिया स्कूल के पास महाकालेश्वर धाम, भूतनाथ मंदिर, सेखसरिया कुआं स्थित आपरला महादेव, विवेकानंद चौक स्थित तीन मंदिरों के शिवालयों,
कबूतरखाना बस स्टैंड शिवालय, डालमिया पार्क, अरड़ावतिया कॉलोनी स्थित शिवालयों सहित विभिन्न शिवालयों में भक्ति चरम पर नजर आई। भक्तों ने शिवालयों ने जल,दूध,शहद, शक्कर, घृत से पंचाभिषेक किया। तो वहीं आक, धतूर, विल्बपत्र समर्पित कर भक्तों ने भोले को रिझाने के प्रयास किए। कई शिवालयों में शिवाष्टक, रुद्री, रुद्रपंचाध्यायी, महामृत्युंजय मंत्र आदि के पाठ और विशेष अभिषेक के धार्मिक अनुष्ठान भी आचार्य पंडित मुकेश पुजारी, आचार्य पंडित हीरालाल पुजारी सहित अन्य विद्वान पंडितों के सानिध्य में हुए।

Related posts

RBI: खुशखबरी! निवेश करना अब होगा ज्यादा आसान, रिजर्व बैंक रिटेल डायरेक्ट स्कीम के लिए लायेगा मोबाइल एप

Report Times

इन 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ है इंदिरा एकादशी, खुलेंगे तरक्की के द्वार

Report Times

राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि : हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत हुआ आयोजन

Report Times

Leave a Comment