Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पीएम मोदी से सवाल, कब कम होगी पेट्रोल-डीज़ल की कीमत, SBI पर भी साधा निशाना

REPORT TIMES 

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आहवान पर रविवार-सोमवार को पेट्रोल पंपों की हड़ताल है। पर जयपुर में पेट्रोल पंपों की हड़ताल रविवार शाम को खत्म हो गई थी। पर सूबे के बाकी जिलों में यह हड़ताल आज भी चल रही है। इस पर सोमवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा, प्रधानमंत्री पूरे मुल्क में घूमकर मोदी की गारंटी की बात करते हैं तो इसमें वह गारंटी भी थी, कि पेट्रोल-डीज़ल की कीमत कम की जाएगी, चुनाव होते ही समीक्षा करेंगे। तीन महीने हो गए अभी तक समीक्षा क्यों नहीं हुई? इधर सुप्रीम कोर्ट ने भारत के चुनाव आयोग को चुनावी बांड का विवरण जमा करने के लिए समय बढ़ाने की मांग करने वाली एसबीआई की याचिका को खारिज कर दिया है। इसके बाद अशोक गहलोत ने SBI पर निशाना साधते हुए कहा SBI की विश्वसनीयता लगातार कम हो गई है।

एसबीआई किसकी सलाह पर मांग रहा था विस्तार

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने आगे कहा, एसबीआई एक दिन में सूची जमा कर सकता है लेकिन वे छह महीने मांग रहे थे। इससे संदेह पैदा होता है कि एसबीआई किसकी सलाह पर विस्तार मांग रहा था। यह चुनावी बांड एक घोटाला है और यह किसी दिन उजागर होगा। सुप्रीम कोर्ट ने सही कहा है कि एसबीआई को कल तक रिपोर्ट जमा करनी होगी।

देश में गंभीर स्थिति – अशोक गहलोत

हाल ही में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने जयपुर में कहा, राहुल गांधी को ईडी ने चार बार बुलाया था। अगर गांधी परिवार इसका सामना कर सकता है, तो हमें भी इस स्थिति का सामना करना चाहिए। हमें डरने की जरूरत नहीं है। हमारी वैचारिक लड़ाई है। देश में गंभीर स्थिति है।

Related posts

जयपुर हेरिटेज की मेयर मुनेश को सरकार ने सस्पेंड किया: रिश्वतकांड में सामने आई थी भूमिका, 13 महीने में तीसरी बार निलंबित हुईं

Report Times

भारत में क्रिएटिविटी की लहर, क्रिएटर्स देश की अर्थव्यवस्था में नई वेव ला रहेः WAVES 2025 में बोले PM मोदी

Report Times

कन्या पूजन, हवन और भंडारे के साथ हुआ शारदीय नवरात्र 2024 का समापन : शाम को मूर्ति विसर्जन

Report Times

Leave a Comment