Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरें

गिरिडीह में FST विभाग की बड़ी कार्रवाई, महारानी बस से एक करोड़ से अधिक की राशि बरामद

reporttimes.in 

गिरिडीह में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में एफएसटी विभाग की टीम ने बुधवार रात बगोदर से औरा के बीच वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान जीटी रोड पर बिहार से कोलकाता जाने वाली महरानी बस में छापामारी की गयी. जहां से 1 करोड़ 9 लाख 50 हजार रुपये की बरामदगी हुई है. जिसमें एक व्यक्ति के पास से 67 लाख 50 हजार रुपये तथा दूसरे के पास से 42 लाख मिले हैं.

जानकारी के मुताबिक गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बस से मोटी रकम गया से कोलकाता भेजी जा रही है. इसके बाद पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था और बगोदर – सरिया के एसडीपीओ धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इसके बाद बगोदर के औरा के पास महरानी बस की जांच की गयी. जहां बस से 1 करोड़ 9 लाख 50 हजार बरामदगी हुई. इनमें से एक व्यक्ति के पास से 67 लाख 50 हजार और दूसरे के पास 42 लाख रुपये मिले.

Related posts

पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा पर लगे गंभीर आरोप, झुंझुनूं कोतवाली में मुकदमा

Report Times

हनुमान बेनीवाल ने कहा, ‘राजस्थान में अब मैडम की दुकान बंद, मंत्री बनने का भ्रम छोड़ें

Report Times

धमाके के साथ गिरे ट्विन टावर, आसमान तक उठा धूल का गुबार देखिए

Report Times

Leave a Comment