Report Times
latestOtherpoliticsजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के धरने में क्या बोले अशोक गहलोत?

जयपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राजस्थान में भी कांग्रेस ने जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना दिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला। गहलोत ने मणिपुर हिंसा, अदाणी जैसे मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की।

भले ही छोटा हो राज्य राज्य होता है…

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर मणिपुर हिंसा को लेकर तीखा हमला बोला। गहलोत ने कहा कि मणिपुर जल रहा है, प्रधानमंत्री मोदी को वहां जाने की फुर्सत नहीं मिल रही। यह घटना मामूली नहीं है। राज्य भले ही छोटा हो या बड़ा हो..राज्य राज्य होता है। अगर राज्य के मन में ऐसी बात आ गई कि हमें संभालने वाला कोई नहीं है। केंद्र सुध नहीं लेगा तो बाकी राज्य क्या सोच रहे होंगे कि हमारे यहां भी ऐसी घटना हो गई तो भारत सरकार क्या व्यवहार करेगी?

पूंजीपतियों के खिलाफ नहीं कांग्रेस

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अदाणी मामले में भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पूंजीपतियों के खिलाफ नहीं है। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी आवाज यह उठाई कि जो कुछ अडाणी को दिया जा रहा है, वह सही है क्या? कांग्रेस का विरोध पूंजीपतियों से नहीं है, मगर आप एकतरफा फैसला करो, एक को ही सब दे दो…यह गलत है।

गहलोत- पायलट ने साझा किया मंच

कांग्रेस के इस धरना प्रदर्शन के दौरान एक और खास तस्वीर नजर आई। आज काफी दिनों बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एक मंच पर बैठे नजर आए। दोनों ही नेताओं ने इस मंच से मोदी सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला।

Related posts

मेवाड़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में कश्मीर के रहने वाले बीएससी फर्स्ट ईयर के छात्र ने किया सुसाइड

Report Times

दिल्ली: तैयार होने को है देश का नया संसद भवन, यहां पेश हो सकता है 2023 का बजट

cradmin

पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Report Times

Leave a Comment