Report Times
व्यापारिक खबरटॉप न्यूज़ताजा खबरें

HDFC Share Price: Q4 के बेहतर नतीजों से उछल पड़ा बैंक का स्टॉक, एक्सपर्ट ने कहा-खरीद लो, जाएगा दो हजार के पार

 Reporttimes.in

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के स्टॉक में आज जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है. दरअसल, बैंक की तरफ जनवरी-मार्च तिमाही के बिजनेस के नतीजे जारी किये गए हैं. इस तीमाही में कंपनी का परफॉर्मेंस जबरदस्त रहा है. एचडीएफसी बैंक ने एक्सचेंज को दी गयी जानकारी में बताया कि क्वार्टरली आधार पर कंपनी के डिपॉजिट 7.5% बढ़कर 23.8 लाख करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल के सामान तिमाही के मुकाबले इस साल 26.4 प्रतिशत का जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिला है. साथ ही, बैंक का CASA डिपॉजिट 31 मार्च तक 9.09 लाख करोड़ रुपये था. वित्त वर्ष के आखिरी दिन तक ग्रॉस एडवांसेज भी पिछली तिमाही के मुकाबले 1.6% बढ़कर 25.08 लाख करोड़ रुपये हो गया है. जबकि, सालाना आधार पर इसमें 55.4% का ग्रोथ देखने को मिल रहा है. इस खबर के बाद, दोपहर 1.15 बजे बैंक का स्टॉक 1.50 प्रतिशत यानी 22.85 रुपये की तेजी के साथ 1,550.45 पर कारोबार कर रहा था.

Related posts

बांसवाड़ा से संभाग का दर्जा छीनना आदिवासी समाज से अन्याय

Report Times

श्री और हरि एक दूसरे के पूरक – तिवाड़ी भागवत कथा में हुआ श्रीकृष्ण- रुक्मणि विवाह, कथा वाचक के सानिध्य में मनाई गई खुशियां

Report Times

पानी के बहाव में फंसी तहसीलदार की गाड़ी, सवार थे 6 अधिकारी; बड़ा हादसा टला

Report Times

Leave a Comment