Report Times
Health tipsLifestyleटॉप न्यूज़ताजा खबरें

Summer Season : लुक बदलने के साथ धूप से भी बचाते हैं हैट्स, गर्मियों में बढ़ जाती है काऊ बॉय हैट्स की मांग

Reporttimes.in

Summer Season : हैट का इस्तेमाल हजारों साल से हो रहा है. तरह-तरह के सामाजिक आयोजनों, पर्व-त्योहारों आदि में लोग हैट (टोपी) का इस्तेमाल सदियों से करते आये हैं. इसे लोगों की सामाजिक हैसियत का पैमाना भी माना जाता था. आज भी सेना में हैट राष्ट्रीयता और रैंक के प्रदर्शन का बेहतरीन माध्यम है.

कब हुई थी हैट पहनने की शुरुआत

वैसे तो हैट पहनने की शुरुआत कबसे हुई इसकी कोई प्रामाणिक जानकारी अब तक नहीं है, लेकिन फिर भी इसे पहनने की शुरुआत आज से लगभग 5 हजार साल पहले हो चुकी थी. सबसे पहली हैट की तस्वीर मिस्र के शहर थेबेस में पाये गये एक कब्र की दीवार से मिली है. इसमें एक आदमी को दिखाया गया है, जिसने स्ट्रॉ से बनी हुई कोनिकल हैट पहनी है. यह तस्वीर लगभग 3200 ईसा पूर्व की है. प्राचीन मिस्र में हैट पहनना बेहद आम बात थी. खास आयोजनों के अलावा लोग आम दिनों में भी इसका प्रयोग करते थे.

Related posts

क्यों मनाया जाता है कुंभ मेला जानिए?, नियम और महत्व

Report Times

एक मिनट में लगाए 1100 पौधे : दो स्कूलों के विद्यार्थियों और ग्रामीणों का कमाल, ग्राम पंचायत की पहल पर हुआ सघन पौधारोपण कार्यक्रम

Report Times

‘पहले BJP को राज्यों में हराना होगा’, सचिन पायलट ने बताया 2024 में जीत का फॉर्मूला

Report Times

Leave a Comment