Report Times
latestGNRAL NWSखेलखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरें

IPL 2024: जडेजा ने किया चेपॉक के दर्शकों के साथ प्रैंक, देखें वीडियो

Reporttimes.in

IPL 2024 का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सोमवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की. मैच में चेन्नई शुरुआत से ही कोलकाता नाइट राइडर्स पर हावी नजर आई. टॉस के दौरान, चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. गेंदबाजी करने उतरी चेन्नई कइ टीम के तरफ से रविंद्र जडेजा ने अपनी गेंदबाजी से विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी. वहीं बल्लेबाजी के दौरान कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार नाबाद अर्धशतक जड़ा. वहीं 16वें ओवर में वैभव अरोड़ा कइ गेंद पर चेन्नई के पावर हीटर बल्लेबाज शिवम दुबे बोल्ड हो गए. जिसके बाद पूरे मैदान में थाला-थाला और धोनी-धोनी के नारे लगने लगे. सभी क्रिकेट प्रेमियों की मांग थी की वह एमएस धोनी को चेपॉक में खेलते हुए देख सके. उस समय टीम को जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी. मगर एमएस धोनी की जगह मैदान पर जडेजा बल्लेबाजी के लिए उतरने लगे. जिसे देखकर सभी दर्शक हैरान हो गए. बाद में जडेजा वापस गए और मैदान पर एमएस धोनी बल्लेबाजी के लिए आते हुए नजर आए.

Related posts

जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 50 लाख का सोना, अंडरवियर में कैप्सूल छुपाकर लाए थे तस्कर

Report Times

पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को बनाया बंधक, अपराधियों ने ढाई मिनट में लूट लिया बैंक

Report Times

चिड़ावा : यूपी के उद्योग मंत्री का किया स्वागत

Report Times

Leave a Comment