Report Times
खेलटॉप न्यूज़ताजा खबरें

Virat Kohli ने बताया, कौन हैं टीम इंडिया के ‘सीता और गीता’, हमेशा रहते हैं एक-दूसरे के साथ

Reporttimes.in

भारतीय क्रिकेट टीम में दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हमेशा एक-दूसरे के साथ रहते हैं. मैदान के अंदर और बाहर दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने इन दो खिलाड़ियों के नाम का खुलासा किया है. ये दोनों कोई और नहीं, ईशान किशन और शुभमन गिल है. विकेटकीपर-बल्लेबाज किशन और आक्रामक सलामी बल्लेबाज गिल टीम इंडिया के साथ यात्रा करते समय, खासकर लंबे दौरों पर एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेते हैं. ईशान और गिल दोनों पिछले कुछ वर्षों से सभी प्रारूपों में भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं.

 विराट कोहली ने शुभमन गिल और ईशान किशन के रिश्ते पर खुलकर बात की और दोनों को जुड़वा करार दिया. कोहली ने कहा कि दोनों को एक-दूसरे से अलग करना मुश्किल है. दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ रहना पसंद करते हैं, चाहे वह डिनर का समय हो या टीम की चर्चा हो रही हो. गिल और किशन दोनों फिलहाल आईपीएल 2024 के मौजूदा सीजन में खेल रहे हैं. गिल जहां हार्दिक पांड्या के जाने के बाद गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं. वहीं, किशन मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज हैं.

Related posts

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में तिरंगा लेकर चल रहे कांग्रेस नेता का निधन, राहुल गांधी ने जताया शोक

Report Times

Murder case: मंड्रेला थाना प्रभारी सहित 8 पुलिस कर्मियों पर मर्डर का केस, पुलिस हिरासत में हुई थी युवक की संदिग्ध मौत

Report Times

शिव विवाह का मनाया उत्सव, कथा सुनने आई बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु

Report Times

Leave a Comment