Report Times
Election specialpoliticsजीवन शैलीटॉप न्यूज़ताजा खबरेंसोशल-वायरल

गया की रैली में RJD पर जमकर बरसे पीएम मोदी, जंगलराज और भ्रष्टाचार के साथ हिंदुत्व का भी मुद्दा उठाया..

Reporttimes.in

पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को गया पहुंचे और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आयोजित जनसभा को उन्होंने संबोधित किया. पीएम मोदी ने स्थानीय भाषा में अपने भाषण की शुरुआत की. बड़ी तादाद में लोग प्रधानमंत्री को सुनने पहुंचे. अबकी बार 400 पार का नारा प्रधानमंत्री के साथ रैली में मौजूद लोगों ने दिया. पीएम मोदी रैली को संबोधित करते रहे और बीच-बीच में मोदी-मोदी के नारे भीड़ लगाते रही. जिसके बाद पीएम ने कहा कि ये ऊर्जा आप बचाए रखिए, इसकी जरूरत 4 जून को पड़ेगी. एनडीए के प्रत्याशी जीतन राम मांझी के समर्थन में उन्होंने वोट करने की अपील की. वहीं विपक्ष पर जमकर हमला बोला.

संविधान का पीएम ने किया जिक्र, लालू-तेजस्वी के दावे पर पलटवार

बाबा साहेब का दिया संविधान ना होता तो गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता था. पीएम ने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है. अनेक भाषा, बोली, रीति रिवाज, परंपराएं, अनेक प्रकार के पहनाव, खानपान हैं. यह हर प्रकार के मत मान्यता व संप्रदाय वाला देश है. देश के उज्जवल भविष्य को चलाने के लिए हमारे पास एक ही पवित्र व्यवस्था हमारा संविधान है. हमारा संविधान हम सब के लिए पवित्र है. संविधान निर्माताओं का सपना था कि भारत समृद्ध बने. लेकिन दशकों तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस ने मौका और देश का समय गंवा दिया. 25 करोड़ देशवासियों को आपके सेवक मोदी ने गरीबी से बाहर निकाला है. पीएम ने कहा कि जो लोग संविधान को राजनीति हथियार के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं वो सुन लें. पिछले तीन दशक से लोगों को डराने के लिए लोगों के आगे भांति-भांति की भ्रांति फैलाए हैं. ये कहते हैं संविधान बदल देंगे. आप लिखकर ले लिजिए मोदी या बीजेपी क्या, खुद बाबा साहेब अंबेडकर भी इस संविधान को नहीं बदल सकते. इसलिए झूठ फैलाना बंद करो.

Related posts

मशहूर एक्टर सूर्या की फिल्म ‘कंगूवा’ 14 नवंबर को थिएटर में रिलीज हो रही है.

Report Times

कलेक्टर ने चिड़ावा में हटाया कर्फ्यू

Report Times

झुंझुनूं : प्रधानमंत्री मोदी ने बजट में सभी वर्गों को मिलेगा लाभ- नरेन्द्र कुमार

Report Times

Leave a Comment