Report Times
Election speciallatestटॉप न्यूज़ताजा खबरेंसोशल-वायरल

Chhattisgarh: वोटिंग से पहले कांकेर में बड़ा मुठभेड़, टॉप कमांडर सहित 18 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल

Reporttimes.in

Chhattisgarh: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए. उन्होंने बताया कि छोटेबेठिया क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था. दल जब क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें दो जवान घायल हो गए

नक्सलियों का टॉप कमांडर ढेर

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में बताया जा रहा है कि नक्सलियों का टॉप कमांडर भी मारा गया है. मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. सुरक्षाबलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए. सुरक्षबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया टॉप नक्सली कमांडर शंकर साव पर पुलिस ने 25 लाख रुपये का इनाम रखा था.

छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ ऐसे समय पर हुई है, जब तीन दिन के बाद वहां पहले चरण का मतदान होना है. छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं. पहले चरण में एक मात्र लोकसभा सीट बस्तर में 19 अप्रैल को मतदान होना है. उसके बाद दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को राजनंदगांव, महासमुंद और कांकेर. जबकि तीसरे और आखिरी चरण के लिए मतदान राज्य के सुरगुजा, रायगढ़, जांजगिर चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में 7 मई को होंगे. छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटे हैं.

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के बारे में जानकारी देने पर मिलेगी सरकारी नौकरी और इनाम

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने घोषणा की है कि जो लोग नक्सलियों की गिरफ्तारी या उनके मारे जाने में पुलिस की मदद करेंगे उन्हें आरक्षक के रूप में भर्ती किया जाएगा तथा पांच लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा. मध्य प्रदेश की सीमा से लगे इस जिले के नक्सल प्रभावित गांवों में बांटे गए पर्चे में लिखा है, सूचना दो इनाम पाओ. किसी भी व्यक्ति के द्वारा नक्सलियों को पकड़वाया जाएगा या उसकी सूचना पर मुठभेड़ में यदि नक्सली मारा जाएगा तो उस व्यक्ति को कबीरधाम पुलिस की ओर से पांच लाख रुपए नकद इनाम एवं पुलिस की शासकीय नौकरी दी जाएगी तथा आत्मसमर्पण करवाने पर नकद इनाम दिया जाएगा. कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया, ‘हमने पिछले दो दिनों में माओवाद प्रभावित गांवों में अपने नए प्रस्ताव के पर्चे बांटे हैं और पोस्टर चिपकाए हैं. हमने जिले के नक्सल प्रभावित गांवों में मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं को व्हाट्सएप पर संदेश भी भेजा है. उन्होंने बताया, ‘माओवादी की गिरफ्तारी या मारे जाने में सहयोगपरक सूचना देने पर ग्रामीणों को तत्काल पांच लाख रुपए दिए जाएंगे. यह राशि किसी भी नक्सली पर राज्य/केंद्र सरकार द्वारा घोषित इनाम से अतिरिक्त होगी.

Related posts

water supply department: जलदाय विभाग में अधिकारी नहीं मिले तो अधिकारी की कुर्सी पर बैठी महिलाएं और कमरे में शुरू कर दिया धरना

Report Times

राजस्थान में 30 साल का बदल रहा रिवाज, बीजेपी क्यों नहीं रख पाई सिलसिला बरकरार?

Report Times

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम 14 को : भगवान कल्याण राय और लाडली जी को दिया प्रथम निमंत्रण

Report Times

Leave a Comment