Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानविरोध प्रदर्शनस्पेशल

water supply department: जलदाय विभाग में अधिकारी नहीं मिले तो अधिकारी की कुर्सी पर बैठी महिलाएं और कमरे में शुरू कर दिया धरना

water supply department: चिड़ावा। शहर की स्टेशन रोड स्थित जलदाय कार्यालय में पेयजल समस्या को लेकर परेशान महिलाओं की टोली पहुंची। लेकिन महिलाओं को जब कमरे में अधिकारी नहीं मिले। यह देखकर महिलाएं और अधिक आग बबूला हो उठी। जिसके बाद महिलाएं नाराज हो गई। महिलाएं ए ई एन के कमरे में पहुंची और एक महिला ने ए ई एन की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया, तो वहीं कुछ अन्य महिलाएं टेबल पर और कमरे के फर्श पर बैठ गई।
सूचना में बाद जे ई एन आदित्य मिश्रा ने सभी महिलाओं को अपने चेंबर में बुलाया और उनसे उनकी समस्या जानी। महिलाओं ने बताया कि कलेक्टर ने भी पुलिस थाने के पास बने ट्यूबवेल से सप्लाई व्यवस्था सही करने की मांग की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। गढ़ वाले बालाजी मंदिर के पास दो वॉल लगाने के बावजूद समस्या कम होने की बजाय बढ़ी ही है। महिलाओं ने चेताया कि अगर जल्द ही समस्या दूर नहीं की गई तो फिर वे आक्रामक आंदोलन करेंगी। जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार रहेगा। इधर जे ई एन मिश्रा ने कहा कि वे खुद मौके पर कई बार जा कर आए हैं। लेकिन पानी नीचे चला गया है। फिर भी इसके समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। वितरण व्यवस्था को और सुलभ किया जाएगा। इस दौरान वार्ड 24 की ललिता, सुशीला, पुष्पा, चंदा, अंजू, रीना, किरण, निर्मला, कांता, मंजू, बिंदु और मीना सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Related posts

Youtube पर जब चाहे बिना इंटरनेट देखें अपना पसंदीदा वीडियो, बस फॉलो करें ये आसान ट्रिक

Report Times

बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार पर आरोप लगाए, गड़बड़ी के आरोप में SOG जांच की मांग

Report Times

चिड़ावा : पीसीपी में बिंदिया जांगिड़ ने किया टॉप

Report Times

Leave a Comment