Report Times
BusinessOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरें

Share Market: तीन दिनों के बाद शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 282 अंक चढ़ा, निफ्टी 120 अंक उछला

 Reporttimes.in

Share Market Opening: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे बेहतर संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में रौनक लौटी है. प्री-ओपनिंग में मार्केट की बेहतर शुरुआत हुई है. सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 0.39 प्रतिशत यानी 282.22 अंक चढ़कर 73,225.90 पर कारोबार कर रहा था. जबकि, निफ्टी 0.53 प्रतिशत यानी 118.20 अंक उछलकर 22,266.10 पर कारोबार कर रहा है. बाजार में आज मिडकैप और स्मॉलकैप सेक्टर में खास खरीदारी देखने को मिल रही है. ऑटो, मेटल और सरकारी बैंकिंग शेयरों में तेजी से घरेलू बाजार में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है. आज बाजार में 2954 कंपनियों के स्टॉक कारोबार कर रहे हैं. इसमें 2242 कंपनियों के स्टॉक में तेजी देखने को मिली है. जबकि, 602 कंपनियों के स्टॉक में गिरावट देखने को मिली है. 110 कंपनियों के स्टॉक भाव में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है.

क्या है सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

बीएसई के तीस शेयरों वाले सेंसेक्स पर 21 कंपनियों के स्टॉक भाव में तेजी देखने को मिल रही है. जबकि, आठ कंपनियों के स्टॉक में लाल का निशान देखने को मिल रहा है. मिडकैप और स्मॉलकैप पर जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. निफ्टी पर, आईटी और हेल्थकेयर इंडेक्स में लाल का निशान देखने को मिल रहा है. इसके अलावा, सभी इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है. निफ्टी बैंक में 212 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है. जबकि, ऑटो में 150 अंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल में 190.85 अंक और ऑयल एंड गैस में 158 अंकों की तेजी देखने को मिली है.

Related posts

BJP की सभा में हंगामा, राजनाथ सिंह के सामने पूर्व विधायक से छीना माइक, कांग्रेस ने किया तंज

Report Times

साइबर ठगी का अनोखा मामला, जयपुर की डॉक्टर से 43 लाख की ठगी, VIDEO लाइक करने पर पैसे देने का दिया था लालच

Report Times

चिडावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : छात्रसंघ अध्यक्ष भवानी सिंह और उसका साथी गिरफ्तार, 32 बोर पिस्टल और दस जिंदा कारतूस बरामद

Report Times

Leave a Comment