Report Times
Other

रजत ने छुड़ाए मयंक मारकंडे के छक्के, तोड़ा एबी डीविलियर्स का ये शानदार रिकॉर्ड

Reporttimes.in

IPL 2024 का 41वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद बीच खेला गया. मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 35 रनों से शानदार जीत दर्ज की. बेंगलुरु ने हैदराबाद को उन्हीं के घरेलू मैदान पर शानदार तरीके से हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम के तरफ से स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रजत पाटीदार ने कमाल की बल्लेबाजी की. बलेवबाजी के दौरान रजत पटीदार ने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा. बता दें, रजत का ये आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक है. पाटीदार ने तूफानी फिफ्टी जड़कर साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का एक धांसू रिकॉर्ड तोड़ डाला है. वहीं रजत की बल्लेबाजी देख गेंदबाज मयंक मारकंडे की सांसे थम गई. मयंक मारकंडे की गेंदबाजी में रजत ने लगातार चार छक्के जड़े. अपने इस तेज अर्धशतक के साथ रजत पाटीदार आरसीबी के लिए सबसे तेज शतक पूरा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

Related posts

चिड़ावा में पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी के नेतृत्व में नंदीशाला में गौवंश को खिलाए फल और सब्जी

Report Times

दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति ने किम जोंग को दिया सहयोग का प्रस्ताव, कहा- छोड़ना होगा परमाणु हथियार

Report Times

एसीबी के जाल में फंसा एक IPS अधिकारी, प्रदेश में पहली बार एसीबी में ACB के ही बेडे में रहे हुए, तत्कालीन DIG के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Report Times

Leave a Comment