Report Times
latestOtherअलवरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरलहादसा

खेत से आ रही 7 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोंचा, आंतें निकालीं

अलवर। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान के अलवर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुत्तों ने सात साल की बच्ची को घेर लिया। इसके बाद कुत्तों ने उसे इतनी बुरी तरह काटा कि बच्ची की आंतें भी बाहर निकल आईं। साथी बच्चियों की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, कुत्तों को भगाया। मगर तब तक मासूम बेटी की सांसें थम चुकी थीं।

कुत्तों के हमले में 7 साल की बच्ची की मौत

यह दिल दहलाने वाली घटना अलवर के खैरथल-तिजारा के किरवारी गांव की है। जहां सात साल की बच्ची खेत से घर लौट रही थी। इस बीच खेत से घर की तरफ जा रहे पगडंडी वाले रास्ते पर कई कुत्ते बैठे हुए थे। इन कुत्तों ने बच्ची को घेर लिया, बच्ची ने भागने की कोशिश भी की। मगर वह कुत्तों से बच नहीं पाई, कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची के बाल नोंच लिए…आंतें बाहर निकाल लीं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बचाने आए लोगों पर भी कुत्तों का हमला

सात साल की बच्ची को जब कुत्तों ने घेरा, तब उसके साथ कुछ और बच्चियां भी थीं। वह कुत्तों से बचकर भाग निकली और आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण लाठी लेकर कुत्तों को भगाने पहुंचे तो एक बार तो कुत्तों ने ग्रामीणों पर भी हमले की कोशिश की। बाद में ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर कुत्तों को वहां से खदेड़ दिया और बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे।

इकलौती बेटी को नोंच-नोंच कर मार डाला

किरवारी गांव के लोगों का कहना है कि कुत्तों के हमले में मारी गई इकराना सात साल की थी और परिवार की इकलौती बेटी थी। वह एक दिन पहले ही बुआ के घर से आई थी। बुधवार दोपहर वह खेत पर गई थी, वह मां के साथ ही खाना खाती थी, इसलिए दोपहर के खाने के लिए खेत से लौट रही थी, इस बीच कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बेटी को इतनी बुरी तरह काटा कि उसका शव देखकर भी लोग सहम उठे।

Related posts

6 जनवरी को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले चेक कर लें ये लिस्ट

Report Times

श्रीकृष्ण गौशाला में गायों को लगाए टीके

Report Times

IPL में खराब फॉर्म पर रोहित ने तोड़ी अपनी चुप्पी, बताया कैसे करेंगे फॉर्म में वापसी

Report Times

Leave a Comment