Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थमौैसमराजनीतिराजस्थानस्पेशल

Heat Stroke: राजस्थान में भीषण गर्मी के कारण 12 लोगों की मौत की पुष्टि, मंत्री ने मृतकों के परिजनों को राहत पैकेज देने का किया ऐलान

Heat Stroke: राजस्थान में पिछले तीन दिनों में हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) से हुई मौतों की राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है. राजस्थान सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में हीट स्ट्रोक से 12 लोगों की मौत हुई है. मंत्री ने इन सभी लोगों के परिजनों को राहत पैकेज (Relief Package) देने का ऐलान किया है.

‘ये प्राकृतिक आपदा है’

मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, ‘प्रदेश में गर्मी तेज है. इससे राजस्थान में 12 लोगों की मौत हो गई है. प्रदेशवासियों को आपदा विभाग ने सावधान रहने के निर्देश दे दिए हैं. ये प्राकृतिक आपदा है. मई महीने में इतना टेंपरेचर होता नहीं है, लेकिन ग्लोबल वार्मिंग बड़ा कारण है. विभाग ने नागरिकों को सावधानी बरतने के निर्देश हैं. गाइडलाइंस जारी की गई हैं. लोगों से जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है. कोई असवाधानी बरतेगा तो गर्मी का शिकार होगा.’

जयपुर में चल रही बड़ी बैठक

वहीं दूसरी ओर राजधानी जयपुर में हीट वेव से होने वाली मौतों को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के सभी उच्च अधिकारी शामिल हुए हैं. इस बैठक में गर्मी के मौसम से निपटने के लिए स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन को साथ मिलकर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, मौसमी बीमारियों के लिए अस्पतालों में जरूरी इंतजाम करने के अलावा लोगों के लिए जरूरी दिशानिर्देश जारी करने के लिए भी कहा गया है.

अगले तीन दिन और बढ़ेगा पारा

बताते चलें कि 24 घंटे पहले गर्मी की वजह से मौत का आंकड़ा 9 पर था. इन सभी की मौत बाड़मेर, बालोतरा, जालौर और भीलवाड़ा में हुई थी. यह खबर तब आई है जब राजस्थान का बाड़मेर शहर इस सप्ताह गुरुवार को रिकॉर्ड 48.8 C (119.84 F) के साथ तापमान चार्ट में शीर्ष पर रहा. मौसम अधिकारियों ने राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव से लेकर भीषण हीटवेव तक की स्थिति की चेतावनी दी है. आईएमडी ने राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

Related posts

ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका चोटिल हुआ घातक खिलाड़ी, नहीं खेलेगा चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल

Report Times

दिल्ली में भाजपा नेताओं की बैठक, क्या मंत्रिमंडल में होगा बड़ा बदलाव

Report Times

जोधपुर गैस त्रासदी: वसुंधरा राजे ने ‘भूंगरा’ गांव को लिया गोद, मकान-भोजन की व्यवस्था करने का आश्वासन

Report Times

Leave a Comment