Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजस्थानस्पेशलहादसा

commits suicide: राजस्थान में बी.एस.सी फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट ने हॉस्टल में किया सुसाइड, पंखे से लटकता मिला शव

commits suicide: राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक कॉलेज छात्र के सुसाइड की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार छात्र ने छात्रावास के अपने कमरे में पंखे से लटक कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.  मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के सुसाइड मामले की पुष्टि की. घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह यह मामला सामने आया. पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान अक्षय प्रजापत (21) के तौर पर की गयी है. उन्होंने बताया कि वह एक निजी संस्थान में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था और जगतपुरा स्थित छात्रावास में रहता था.

फांसी जब लगाई तब कमरे में कोई नहीं था

उन्होंने बताया कि कल रात जब उसने फांसी लगाई तो उसका साथी उस समय वहां मौजूद नहीं था. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब अक्षय का साथी कमरे पर लौटा तो उसने (अक्षय ने) दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद उसने छात्रावास अधिकारियों को इसकी जानकारी दी.

झुंझुनूं का रहने वाला था छात्र, जयपुर में कर रहा था पढ़ाई

पुलिस ने बताया कि जब दरवाजा तोड़ा गया तो अक्षय फंदे से लटकता मिला. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है. उन्होंने बताया कि छात्र झुंझुनू जिले की रहने वाला था. पुलिस ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और मामले की जांच की जा रही है.

Related posts

फोन पर नाबालिग का किया ब्रेनवॉश, फिर किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप; मन भर गया तो 500 देकर छोड़ा

Report Times

राजस्थान के परिवहन मंत्री के काफिले में सड़क हादसा:चलती हुई कैंपर गाड़ी से गिरे स्कूली बच्चे, बड़ा हादसा टला, वारिसपुरा से देरवाला में लोकार्पण समारोह में जा रहे थे परिवहन मंत्री

Report Times

24 वर्षीय विवाहिता गिरी बोरवेल में… निकालने के प्रयास शुरू, प्रशासन मौके पर

Report Times

Leave a Comment