Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबीकानेरराजस्थानस्पेशल

Suicide: 10वीं कक्षा में सेकंड डिवीज़न आने से दुःखी छात्र ने नहर में कूदकर कर ली आत्महत्या

Suicide: राजस्थान के बीकानेर जिले में 15 साल के एक छात्र ने नहर में कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि राजस्थान बोर्ड ने 10वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम बुधवार को घोषित किए. इसमें वाहिद की द्वितीय श्रेणी आई और तब से वह अवसाद में था. वह बुधवार को परिणाम आने के बाद वह लापता हो गया था.

पुलिस के अनुसार, तलाश कर रहे परिजनों को गुरुवार को मोखमपुरा गांव में इंदिरा गांधी नहर के पास उसकी चप्पल दिखीं. तलाशी अभियान चलाया गया और रात में नहर से शव बरामद किया गया. पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि उम्मीद से कम रिजल्ट आने के कारण वाहिद ने यह कदम उठाया.

Related posts

राम मंदिर और पीएम मोदी पर खुलकर बोले कुमार विश्वास, भाषण शैली पर कही बड़ी बात

Report Times

सैमसंग का यह बढ़िया डील वाला फोन हुआ लॉन्च, जानिये इस फोन के बेस्ट 10 स्पेसिफिकेशन

Report Times

राजस्थान: सुबह-सुबह हुआ बड़ा हादसा, कैला देवी दर्शन करने जा रहे तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Report Times

Leave a Comment