Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

सचिन पायलट ने करणपुर जीत पर कहा- ‘जनता जवान और किसान कांग्रेस के साथ’

REPORT TIMES 

राजस्थान में करणपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है. यहां कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के बाद चुनाव रद्द कर दिया गया था. लेकिन जब यहां अलग से 5 जनवरी को मतदान कराया गया तो कांग्रेस प्रत्याशी और गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह कुन्नर की जीत हुई. रुपिंदर सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को हराया. वहीं, इस जीत से सचिन पायलट भी काफी खुश हैं. उन्होंने इस जीत पर कहा कि भले ही सरकार बीजेपी ने बनाई है लेकिन अब भी जनता, जवान और किसान कांग्रेस के साथ है.  सचिन पायलट ने कहा, बीजेपी ने जो मंत्री मंडल बनाने में समय लिया उसे जनता समझ गई की सरकार को जिस बात को लेकर जनता ने वोट दिया था उस पर सरकार खरा नहीं उतर रही. पायलट ने कहा, हालांकि जल्दी है लेकिन करणपुर के परिणाम दिख रहे हैं उससे साफ है कि जनता नौजवान और किसान कांग्रेस पार्टी के साथ है.

प्रचार के समय ही विश्वास था हम जीतेंगे

करणपुर के बीजेपी उम्मीदवार सुरेंद्रपाल सिंह टीटी की हार पर सचिन पायलट ने कहा कि उन्हें प्रचार के समय से ही विश्वास था कि हम यहां से चुनाव जीत रहे हैं. सचिन ने कहा है कि जनता समझ चुकी है. पायलट ने आगे कहा कि करणपुर में चुनाव हारना बीजेपी के लिए एक झटका भी है और राजस्थान की बीजेपी सरकार को सावधान करने का जनता ने मन बना लिया है. क्योंकि बीजेपी ने आते ही राजस्थान में नौकरियां खत्म करने और रोजगार खत्म करने का काम किया है.

सचिन पायलट ने उठाया मणिपुर का मुद्दा

सचिन पायलट राजस्थन के दौसा पहुंचे थे. वहीं उन्होंने यहां अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी बहुत जल्दी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर रहे हैं. इससे लोगों को काफी प्रोत्साहन मिलेगा. सचिन पायलट ने मणिपुर के मुद्दे पर कहा कि प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी मणिपुर का दौरा नहीं करते हैं जबकि वहां भ्रष्टाचार और अत्याचार चरम पर हैं. वह वहां जाकर देखते तक नहीं हैं. जबकि राहुल गांधी मणिपुर की घटनाओं से काफी आहत है इसलिए उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से करने का फैसला किया है.

Related posts

Heart Care Tips: लाइफस्टाइल में इन छोटे बदलावों से मिलेगी दिल की कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में मदद

Report Times

बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं नमो वॉलिंटियर् अभियान की बैठक

Report Times

जन्म भूमि और कर्म भूमि का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता : संत नारायण भारती

Report Times

Leave a Comment