Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबुहानाराजस्थानस्पेशल

Crime: पचेरी के नावता में खेतों में दो साधुओं के शव मिलने से फैली सनसनी, शरीर पर मिले चोटों के निशान, पुलिस जुटीं जाँच में

Crime: दिल्ली-झुंझुनूं नेशनल हाईवे-11 से 100 मीटर दूर खेतों में दो शव मिले है। दोनों की वेषभूषा साधुओं जैसी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया और उनकी शिनाख्त शुरू की। दोनों के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले है। मामला झुंझुनू के खेतड़ी के पंचेरीकलां थाना क्षेत्र के नावता गांव का है। पचेरीकलां थानाधिकारी राजपाल सिंह यादव ने बताया कि सुबह 11.30 बजे सूचना मिली की नावता के पास हरियाणा सीमा स्थित खेतों में दो व्यक्तियों के शव पड़े है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो हाईवे से करीब 100 मीटर दूर ये शव पड़े थे। दोनों शव करीब दो दिन पुराने थे, इस वजह से शरीर से बदबू भी आने लगी थी। दोनों ने साधुओं के कपड़े पहने हुए थे। आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस दोनों शवों को बुहाना सीएचसी की मॉर्च्यूरी में रखवाया।

शवों की शिनाख्त को लेकर पुलिस की एक टीम ने सीमावर्ती गांव गोद बलाहा में जाकर भी जानकारी जुटाई। वहीं झुंझुनू, नीमकाथाना जिले के अलावा पड़ोसी राज्य हरियाणा के थाना क्षेत्रों में भी फोटो और सूचना दी गई है, लेकिन अभी तक परिजनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसके अलावा पुलिस की टीमें सीमावर्ती क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। सीसीटीवी में एक संदिग्ध कार नजर आई है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस की ओर से कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किए गए है। परिजनों का पता लगने पर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

Related posts

जयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 139 दर्ज किया गया है.

Report Times

सोनिया के बयान पर लोकसभा में हंगामा, बीजेपी ने की माफी की मांग

Report Times

गहलोत कैबिनेट की बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर; चौंकाने वाला फैसला संभव

Report Times

Leave a Comment