Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशल

Rain Alert: राजस्थान में मानसून की धमाकेदार एंट्री, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Rain Alert: जयपुर। आखिरकार राजस्थान की जनता का इंतजार खत्म हो चुका है। मानसून ने मंगलवार को राजस्थान में धमाकेदार एंट्री कर ली है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जून को मानसून ने राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी भागों में एंट्री मार ली है। इस वक्त मानसून की उत्तरी सीमा मुंद्रा, महेसाणा, उदयपुर, शिवपुरी, चाईसाबाग, हल्दिया, पाकुड़, साहिबगंज और रक्सौल से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों में राजस्थान के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितयां अनुकूल हैं।

उदयपुर-कोटा में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन व बारिश की गतिविधियां होने की प्रबल संभावना जताई है। वहीं उदयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश पाली के रायपुर में 61 एमएम और पूर्वी राजस्थान के पचपहाड़, झालावाड़ तथा बड़ी सादड़ी, चित्तौड़गढ़ में 64 एमएम दर्ज की गई है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डुंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है। वहीं दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा, जोधपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों बारिश की गतिविधियां आगामी दिनों में जारी रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 27 जून से मेघगर्जन-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और 27-29 जून को कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

Related posts

लखनऊ: एक तरफ यूपी में आठ लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है. वहीं दूसरी तरह पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अमरोहा में जनसभा हो रही है. पीएम मोदी अमरोहा में मंच पर पहुंच चुके हैं. मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. पीएम को मंच पर एक ढोलक भी दी गई. बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने पीएम का स्वागत किया. इस मौके पर पीएम ने लोगों से 2014 और 2019 का रिकार्ड तोड़ने की अपील की और कहा कि इसके लिए हमें अपना पोलिंग बूथ जीतना है. गन्ना किसानों को साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरोहा में कहा कि जिन लोगों ने सपा बसपा कांग्रेस की सरकारें देखी हैं. योगी जी ने गन्ना किसानों की चिंता की है. गन्ना मूल्यों में बहुत बड़ी बढ़ोत्तरी की है. अमरोहा के गन्ना किसान याद करें कि पहले उन्हें भुगतान के लिए कितना परेशान होना पड़ता था. अब प्रदेश में गन्ने की रिकॉर्ड खरीद के साथ ही समय से भुगतान हो रहा है. सपा सरकार में अमरोहा के गन्ना किसानों को साल में औसतन सिर्फ 500 करोड़ रुपये का भुगतान होता था. अब यहां हर साल करीब 1.5 हजार करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को हुआ है. गठबंधन वाले सनातन से घृणा करते हैं गठबंधन वाले सनातन से घृणा करते हैं. मैं कुछ दिन पहले द्वारिका नगरी गया था. अमरोहा तो सीधे सीधे श्रीकृष्ण के साथ नाता रखने वाली जगह है. भगवान श्री कृष्ण यहां से निकलर गुजरात गए थे. गुजरात में पैदा हुआ और यूपी के चरणों में आकर बैठ गया. काशी ने मुझे सांसद बना दिया. उन्होंने कहा कि मैं द्वारिका गया. आर्कियोलॉजी वालों ने ढूंढ़कर निकाला है. जहां श्रीकृष्ण की पुरानी द्वारिका नगरी थी. मैंने श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा की. वहां मैंने मोर पंख रखा. कांग्रेस के शहजादे कहते हैं समुद्र के नीचे पूजा करने के लिए कुछ है ही नहीं. हमारी हजारों वर्ष की मान्यता को, भक्ति को, जिसके साक्षात सबूत हैं, जिस तरह खारिज कर रहे ये लोग, सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की खातिर हैं. जो अपने आपको यदुवंशी कहकर ढोल पीटते हैं, बिहार में जो लोग कहते हैं हम यदुवंशी हैं. यूपी में जो नेता यदुवंशी का माल मलाई खाने निकलते हैं, उनसे पूछना चाहता हूं, अगर आप सच्चे यदुवंशी हैं तो भगवान द्वारिका की पूजा का अपमान करने वाली पार्टी के साथ कैसे बैठक सकते हो, कैसे उनके साथ समझौता कर सकते हो. सपा कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया सपा कांग्रेस दोनों पार्टियों ने प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया. आप कल्पना कर सकते हैं वोट बैंक के भूखे लोग प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निमंत्रण ठुकरा दें. उनको देखिए जो जीवन भर बाबरी मस्जिद का केस लड़ते रहे. जब केस हार गए तो खुद ही प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हो गए. इनको उसमें भी शर्म आ रही है. ये उनसे भी गए बीते हैं. ये लोग निमंत्रण ठुकरा तो दिया, इससे भी उनका मन नहीं भरा, इसलिए आए दिन राम मंदिर और सनातन की आस्था को गाली दे रहे हैं. राम नवमी पर अयोध्या में प्रभु राम का भव्य सूर्य तिलक हुआ. जब पूरा देश राम मय है तो समाजवादी पार्टी वाले जो राम की भक्ति करते हैं, समाजवादी पार्टी के लोग पब्लिक में कहते हैं, ये पाखंडी हैं.

Report Times

राजस्थान चुनाव में चेहरे बदले पर परिवार नहीं, पोते-पोतियों तक को टिकट… वंशवाद से जुड़े 45 उम्मीदवार मैदान में

Report Times

भीलवाड़ा के सरकारी अस्पताल में बदला बच्चा, परिवार को लड़का बताकर सौंपी लड़की

Report Times

Leave a Comment