Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजस्थानशुभारंभस्पेशल

पायल अस्पताल द्वारा संचालित द बॉन एंड ज्वाइंट केयर का उद्घाटन

चिड़ावा। पायल अस्पताल द्वारा संचालित “द बोन एण्ड जॉइन्ट” केयर का उद्घाटन गुरुवार को एक समारोहपूर्वक किया गया। केयर अत्याधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम से सुसज्जित है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त सूबेदार सुलतान सिंह यादव उपस्थित थे। अतिथियों ने फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया। हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अलकेश करशनानी और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा भंडेरी ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में अतिथियों को जानकारी दी।

अस्पताल में निःशुल्क ओपीडी सेवाएं उपलब्ध हैं, जिसकी घोषणा अस्पताल के निदेशक सोनू यादव ने की। अस्पताल में अनुभवी डॉक्टरों की टीम है। अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, खासकर आर्थोपेडिक्स और जोड़ों की देखभाल के क्षेत्र में। बोन एंड जॉइंट केयर अस्पताल का उद्घाटन क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस मौके पर डॉ. मनोज जानूं, डॉ. राहुल पूनिया, डॉ. पायल, पूजन कुमार , डॉ. नरेन्द्र चौधरी, विरेन्द्र लमोरिया, अखिल, सुरेन्द्र बलवदा, सुरेन्द्र डाबला, अशोक शेखावत, प्रमोद यादव, मंजीत मान, दलिप सैनी, उमेश बलवदा, सुरेन्द्र कुल्हरिया, टीकू, रवि जांगिड़, सुभाष यादव और अन्य शामिल हैं।

Related posts

अडूकिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिड़ावा में विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरण

Report Times

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने झुंझुनूं के नेताओं से की परिचर्चा

Report Times

सिंगापुर ने दिल्ली सरकार को अपडेट किया: अरविंद केजरीवाल के दौरे पर केंद्र

Report Times

Leave a Comment