Report Times
latestOtherकृषिचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

कृषि उपज मंडी में निकाली लॉटरी : कृषक उपहार योजना के तहत किसानों को मिले उपहार

चिड़ावा। चिड़ावा रेलवे स्टेशन के पास अड़ावता रोड स्थित कृषि उपज मण्डी समिति में कृषक उपहार योजना 2024-25 अन्तर्गत एक जनवरी 2024 से 30 जून 2024 तक जारी ई-नाम कूपनों पर ऑनलाईन लॉटरी निकाली गई। तीन सदस्यीय समिति जिसके अध्यक्ष सम्बन्धित मण्डी समिति के प्रशासक एसडीएम बृजेश कुमार, मण्डी समिति के सचिव प्यारेलाल महला एवं श्रीमान क्षेत्रिय उप निदेशक कृषि विपणन विभाग खण्ड कार्यालय सीकर के प्रतिनिधि नीरज बिष्ट ने लॉटरी निकाली।
गेटपास की विक्रय पर्चियों पर जारी कूपनो के आधार पर निकली लॉटरी में  25 हजार का प्रथम पुरस्कार  श्रीमती महिमा ने, 15 हजार का द्वितीय पुरस्कार रमेश चन्द्र ने और 10 हजार रुपए का तृतीय पुरस्कार अशोक शर्मा ने जीता। इसी तरह ई-पेमेन्ट की विक्रय पर्चियों पर जारी कूपनों के आधार पर निकली लॉटरी में 25 हजार का प्रथम पुरस्कार दयानंद ने, 15 हजार का द्वितीय पुरस्कार अशोक शर्मा ने और 10 हजार का तृतीय पुरस्कार महिमा शर्मा ने जीता।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कल रांची में किया जाएगा रोड शो

Report Times

रूफ प्लाजा, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स… लाउंज, जयपुर के गांधी नगर स्टेशन का होगा कायाकल्प; रेल मंत्री ने लिया जायजा

Report Times

नुपर शर्मा केस : पूर्व जज व वकीलों के खिलाफ अवमानना का मुकदमा नहीं चलेगा

Report Times

Leave a Comment