Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

पटवारियों और गिरदावरों की बैठक : एसडीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चिड़ावा। कोर्ट रोड स्थित एसडीएम ऑफिस सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में गिरदावर और पटवारियों की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम ने सीमाज्ञान के प्रकरणों की पूर्ण पालना करवाने, पत्त्थरगढ़ी की पालना रिपोर्ट पेश करने, प्राथमिक डिक्री तैयार कर पेश करने, 251क के प्रकरणों की पालना रिपोर्ट देने, धारा 136 की पालना रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।
वहीं एसडीएम ने ऑनलाइन नामांतरण प्रकरणों की समीक्षा की और एमएसीटी प्रकरणों का निस्तारण किया। इन्होंने इजराय पालना, न्यायालय से प्राप्त प्रकरणों की समय पर पालना और संपर्क पोर्टल से प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण के भी निर्देश दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार महेंद्र गहलोत, राजेंद्र कुमार, अनिल कुमार, योगेंद्र कुमार, जयपाल सिंह, योगेश कुमार, रवि कुमार, आची मीणा, सरोज, संजू, भगवती, अंजू, तमन्ना, जियालाल, बुलेश, लालचंद, रघुवीर, अमरदीप, प्रदीप, सुभाष, मनोज, राजेंद्र, अनिल, योगेंद्र, विजय, रामस्वरूप, राहुल, विनोद आदि पटवारी, गिरदावर मौजूद रहे।

Related posts

WB: ममता बनर्जी को हो जेल, लगे राष्ट्रपति शासन, मुर्शिदाबाद हिंसा पर VHP का आक्रोश प्रदर्शन

Report Times

चीखती रही, नोंचता रहा शरीर… ड्राइवर ने चलती बस में लड़की से किया रेप; यात्रियों को नहीं लगी भनक

Report Times

शिक्षा मंत्री जारी करेंगे 10वीं 12वीं का रिजल्ट, यहां कर सकते हैं चेक

Report Times

Leave a Comment