Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

झुंझुनूं के तीर्थराज लोहार्गल में कांवड़ियों और पुलिस के जवानों में झड़प, दुकानों में तोड़फोड़; कुंड में नहाने पर हुआ विवाद

तीर्थराज लोहर्गल में रविवार देर रात (28 जुलाई) को पुलिस ने कांवड़ियों पर लाठियां भांजी. सूर्य कुंड में स्नान के दौरान लोगों की संख्या बढ़ी. होमगार्ड और पुलिस के जवानों ने रोका तो पुलिस और कांवड़ियों में बहस हो गई.  इसके बाद भी स्थिति नियंत्रण में नहीं हुई, तो पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने कावड़ियों पर लाठियां भांजी.

दुकानों में तोड़फोड़, भारी संख्या में पुलिस तैनात    

दुकानों में तोड़फोड़ भी हुई. सूचना पर गोठड़ा थाना अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. तीर्थराज लोहार्गल में भारी संख्या में पुलिसकर्मी को तैनात कर दिया गया है. गोठड़ा थाना अधिकारी ने बताया की स्थिति अभी नियंत्रण में है.

पुलिस ने कांवड़ियों पर लाठीचार्ज की बात से किया इनकार 

झुंझुनू से करीब 70 किलोमीटर दूर आड़ावल पर्वत घाटी है. उदयपुरवाटी से 10 किलोमीटर दूर लोहार्गल धाम है. कुंड में स्नान के लिए पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था है. बड़ी संख्या में युवा नहाने के लिए कुंड में कूद गए. महिलाओं को स्नान नहीं करने दिया. पुलिस के समझाने के बाद भी कांवड़िए नहीं माने. अव्यवस्था का माहौल बन गया. पुलिसकर्मियों ने युवाओं को समझाकर कुंड से बाहर निकाला तो विवाद हो गया. गोठडा थाना प्रभारी ने बताया कि लाठीचार्ज जैसी कोई बात नहीं है. मामले की जांच करवा रहे हैं.

Related posts

APS School Chirawa: एपीएस स्कूल चिड़ावा के खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल

Report Times

शिवनगरी के शिवालय: यहां शिवालय में प्रज्वलित रहती है अखण्ड ज्योति

Report Times

राजस्थान में धर्मांतरण विरोधी बिल: मंत्री अविनाश गहलोत बोले- ‘यह देश का सबसे सख्त कानून’

Report Times

Leave a Comment