Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में धीमा हुआ बारिश दौर, पारा 40 डिग्री: आज भी 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, एक हफ्ते तक एक्टिव रहेगा मानसून..!!

जयपुर. जैसलमेर में सोमवार को तेज बारिश हुई। राजस्थान में बारिश का दौर धीमा पड़ गया है। सोमवार को पश्चिमी जिलों बाड़मेर, जालोर, सिरोही को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और बीकानेर के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहा और धूप निकली। जैसलमेर, गंगानगर में कल दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में अगले चार-पांच दिन मानसून एक्टिव तो रहेगा, लेकिन बारिश बहुत कम जगहों पर होने की संभावना है। आज भी केवल 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान बाड़मेर के चौहटन में 42 एमएम, धनाऊ में 33, गुड़ामालानी में 28, झालावाड़ के पिड़ावा में 11, प्रतापगढ़ के धरियावद में 17, डूंगरपुर के फलोज में 35, वेंजा में 20, जालोर के सांचौर में 25, रानीवाड़ा में 15 और सिरोही के रेवदर में 27 एमएम बारिश दर्ज हुई।

राजस्थान में मानसून की अब तक स्थिति सामान्य है। यहां 1 जून से 29 जुलाई तक औसत बारिश 206.2MM हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश इस दौरान 206.3MM होती है। वहीं, दूसरी तरफ जयपुर, भरतपुर, अलवर, सीकर, कोटा, बीकानेर, अजमेर समेत कई जिलों में कल दिनभर मौसम शुष्क रहा। कुछ जगहों पर हल्के बादल रहे, जबकि कुछ जगह आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। इससे अधिकांश शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हुई। इन शहरों में गर्मी के साथ तेज उमस रही। सोमवार को गंगानगर में सबसे अधिक तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर में कल दिन का अधिकतम तापमान 40.4, बीकानेर में 39.6, चूरू में 38.5, हनुमानगढ़ में 38.9, पिलानी में 37.9 और जोधपुर-बाड़मेर में तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ।

पूर्वी राजस्थान में सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में उत्तरी छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) अब दक्षिण पूर्वी मध्यप्रदेश और आसपास के क्षेत्र के ऊपर पहुंच गया। मानसून ट्रफ लाइन अभी बीकानेर, अजमेर से गुजर रही है। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में आगामी 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

Related posts

संसद ही सर्वोच्च, नागरिक में बसती है लोकतंत्र की आत्मा: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Report Times

चिड़ावा : यहां कीजिए शिव और शक्ति के दर्शन

Report Times

कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय प्रेस मीट : कांग्रेसी बोले – हम सब राहुल गांधी के साथ’

Report Times

Leave a Comment