Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

अनाथ लड़की की शादी; पार्षद ने 1 लाख 1100 रूपए की आर्थिक मदद दी

reporttimes

झुंझुनूं में वार्ड 28 के जिला पार्षद राज अहलावत ने बुहाना उपखंड के खादंवा गांव में एक लडकी की शादी के लिए आर्थिक मदद की है। लड़की के सिर से माता पिता का साया उठने की बात व घर के हालात जानकर पार्षद राज अहलावत ने लड़की के शादी के अवसर पर 1 लाख 1100 रूपए की आर्थिक सहायता की है।

दुल्हन के माता पिता देहांत उसके बचपन में ही हो गया था। उसका छोटा भाई 12वीं क्लास में पढ़ता है। लड़की ने बीए सैकंड ईयर की छात्रा है। दादी श्रवण देवी ने खेतीबाड़ी करके पोता-पोती का पालन पोषण किया है। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बेटी की शादी को लेकर परेशान थी। इस परिवार की पीडा जब जिला पार्षद राज अहलावत को पता चली तो उन्होंने मानवीय संवेदनाएं दिखाते हुए लड़की की शादी के लिए 1 लाख 1100 का आर्थिक सहयोग दिया। इस दौरान राव देवीलाल, अजय सांगवान, धर्मपाल शर्मा, विजयसिंह, उदयभान, अशोक याादव, लडकी की बुआ मुकेश, संतोष, ताई सुनीता मौजूद रही।

Related posts

सांवलिया सेठ के मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नाले में गिरी, मची चीख-पुकार

Report Times

होली स्पेशल: बनाये स्वादिष्ट दही पापड़ी चाट, देखें पूरी रेसिपी

Report Times

धनतेरस पर अपना असली रंग दिखा सकता है गोल्ड, क्या 1.25 लाख का बनाएगा रिकॉर्ड?

Report Times

Leave a Comment