Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानविरोध प्रदर्शनस्पेशल

चनाना को उप तहसील बनाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

चिड़ावा। चनाना उपतहसील संघर्ष समिति ने आज चनाना को उपतहसील बनाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना चनाना की पुरानी पुलिस चौकी के पास धरना शुरू कर दिया। धरना संघर्ष समिति अध्यक्ष और पूर्व प्रधान बजरंग सिंह चारावास के नेतृत्व में दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने चनाना को जल्द से जल्द उप तहसील बनाने की मांग रखी। बजट घोषणा में चनाना  कोउप तहसील बनाने की घोषणा नहीं होने से क्षेत्र की जनता में भारी निराशा और रोष व्याप्त है। अगर जल्दी ही चनाना को उप तहसील बनाने की घोषणा नहीं होती है। तो आने वाले झुंझुनू विधानसभा उप चुनाव में चनाना और आसपास के गांवों के लोग मतदान बहिष्कार का निर्णय करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि राजनेताओं की उदासीनता के प्रति भी ग्राम वासियो में भारी रोष है। चनाना की भौगोलिक स्थिति बहुत ही अच्छी है। यहां चारों तरफ आवागमन के अच्छे साधन है और 21 से अधिक निजी और राजकीय शिक्षण संस्थान चनाना में है। यहां पर अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का सहायक अभियंता कार्यालय, एसबीआई और बडौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक की दो शाखा है । 2002 में बनी हुई पुलिस चौकी है। और 1984 का बना हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। चनाना में रोज लगभग 4000 विद्यार्थी  स्कूल और कॉलेज में पढ़ने के लिए आते हैं।
इन सब के बावजूद भी चनाना  उपेक्षा का शिकार है। पिछले 5-7 सालों से लगातार चनाना को तहसील बनाने की मांग हो रही है। लेकिन सरकारों ने ध्यान नहीं दिया। मजबूरन जनता को धरने प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। मांग नहीं मानी गई तो चनाना चक्का जाम करने पर भी विचार विमर्श किया गया। संघर्ष समिति ने चेताया है कि अगर जनता की आवाज नहीं सुनी गई है और कोई कानून व्यवस्था का प्रश्न पैदा होगा तो उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। धरने में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष शीशराम नेहरा, राजकुमार मूंड, पूर्ण सिंह चारावास, इंद्राज सिंह चारावास, राजकुमार ढाका मानोता जाटान, रविंद्र पायल, शीशराम धीवा, अभय सिंह मूड, दिलीप नेहरा, जयकरण सिंह, मांगीलाल कुल्हारी, नेकीराम कस्वा, विनोद जांगिड़, विनोद कुमावत, राकेश कुमार, हंसराम लांबा, अमीर सिंह चारावास, विकास कुमार हरि नगर, सुनील कुमार, नरेश स्वामी, गुलशन स्वामी, मनोज केडिया, रोहिताश्व ढाका, केसर डिग्रवाल, दिनेश डिग्रवाल, राजवीर, मनोज सहित बड़ी संख्या में लोगों ने धरने में भाग लिया। मांग नहीं माने जाने तक धरना लगातार जारी रहेगा।

Related posts

सीकर में पुलिस द्वारा एनकाउंटर पर बोले सांसद सुमेधानंद:UP में ऐसा होता तो CM योगी पर लगते आरोप, अपराधी के साथ ऐसा करना गलत नहीं

Report Times

फरवरी में होगी बोर्ड परीक्षाएं:15 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच परीक्षा, जल्दी जारी होगा टाइमटेबल

Report Times

बेटे का जबरन खतना नया धर्म नया पिता मां और प्रेमी का घिनौना खेल

Report Times

Leave a Comment