Report Times
latestOtherआक्रोशकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानविरोध प्रदर्शनस्पेशल

विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना : राशन डीलर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, एक अगस्त से राशन वितरण बंद करने की चेतावनी, एसडीएम कार्यालय परिसर के बाहर डाला पड़ाव 

चिड़ावा। राशन डीलरों ने विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर के बाहर पड़ाव डाल दिया है। अपनी मांगों के लिए राशन डीलरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करते हुए प्रदर्शन किया।
राशन डीलरों की ये है मांग
डीलरों ने प्रतिमाह 30 हजार रुपए मानदेय, दो प्रतिशत छीजत का प्रावधान रखने, बकाया कमीशन दिलवाने की मांग की। उन्होंने पूर्व में दिए ज्ञापन के माध्यम से भी चेताया कि मांगों को पूर्ण नहीं किए जाने की स्थिति में एक अगस्त से राशन वितरण बंद कर हड़ताल की जाएगी। डीलरों ने डोर स्टेप डिलीवरी का बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया।
पौष मशीनें भी करवाई जमा
उन्होंने बताया कि सरकार डोर स्टेप डिलीवरी 3400 करोड़ रुपए व्यय कर रही, इसकी जगह राशन डीलरों के स्वास्थ्य,  दुर्घटना पर बजट को खर्च करने का प्रावधान बनाया जाए। इस दौरान तहसील के सभी राशन डीलरों ने शपथ पत्र के साथ अपनी अपनी पौष मशीन तहसील अध्यक्ष गजेंद्र कुमार शर्मा को जमा करवा दी। इस दौरान राजस्थान राशन विक्रेता संघर्ष समिति के बाबूलाल, महावीर प्रसाद, सुरजीत सिंह, गजेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, चिड़ावा अध्यक्ष महावीर प्रसाद, महासचिव नितेश ओजटू, कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा, संघर्ष समिति संयोजक सुरजीत पचार, एड.संदीप शर्मा, गजेंद्र शर्मा, गजानंद  कटारिया, सुरेश सैनी, भीम सिंह,  नितेश कुमार, बसेसरलाल, महावीर प्रसाद, आत्माराम सैनी, अशोक कुमार, नरेश सैनी आदि सहित राशन डीलर मौजूद रहे।

Related posts

कराना था बेटे का इलाज, कर दिया पिता का ऑपरेशन… हैरान कर देगी कोटा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की यह लापरवाही

Report Times

टल गई INDIA गठबंधन की बैठक… किनारा कर रहे ममता, अखिलेश और नीतीश को कैसे मनाएगी कांग्रेस?

Report Times

नाबालिग अपहरण मामले में स्कूली छात्राओं ने निकाली मौन रैली : शिक्षण संस्थाओं के संचालक भी हुए शामिल, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Report Times

Leave a Comment