Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिराजस्थानविदेशव्यापारिक खबरस्पेशल

CM ने दक्षिण कोरियाई निवेशकों को राजस्थान में किया आमंत्रित, बोले-हमारी साझेदारी का नया अध्याय लिखा जाएगा

दक्षिण कोरियाई निवेशकों को मुख्यमंत्री ने राजस्थान में निवेश के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा, “दक्षिण कोरिया के उद्यमियों के साथ हमारी ऐतिहासिक साझेदारी का नया अध्याय लिखा जाएगा. राजस्थान निवेश को सरल बनाने के लिए प्रक्रियाओं और नीतियों को लगातार सुधार रहा है. हमारी सरकार निवेशकों की समस्याओं के समाधान और व्यापार को और आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. हम कोरिया के साथ व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं. आपका सहयोग हमारी साझा समृद्धि और सफलता की कुंजी है.”

राजस्थान जल्द कई नीतियों को करेगा लॉन्च 

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान जल्द ही कई नीतियां जैसे औद्योगिक नीति, निर्यात प्रोत्साहन नीति, MSME नीति और एक जिला-एक उत्पाद नीति लॉन्च कर रहा है.  राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (RIPS)  के माध्यम से विशेष पैकेज और अनुदान प्रदान कर रहा है. राजस्थान सरकार ने 5 वर्षों में प्रदेश को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निश्चित किया है और हम आपकी सक्रिय भागीदारी से निश्चित तौर पर सफल होंगे.

राजस्थान सरकार ने 5 वर्षों में प्रदेश को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निश्चित किया है और हम आपकी सक्रिय भागीदारी से निश्चित तौर पर सफल होंगे.  

निवेशक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन 

सीएम ने कहा, “हमने दक्षिण कोरियाई निवेशकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था की है और आप राज निवेश पोर्टल के माध्यम से राजस्थान में निवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.  राजस्थान सरकार कोरिया के उद्यमियों के साथ न केवल निवेश की उम्मीद करती है, बल्कि एक मजबूत और दीर्घकालिक साझेदारी की आकांक्षी है.”

Related posts

सेना में नायब सूबेदार खुडोत के अजय ने नेशनल सीनियर चैैंपियनशिप में 315 किलाे वजन उठाकर जीता गाेल्ड मेडल

Report Times

चिड़ावा : पीएचईडी का अधिशासी अधिकारी आया था ट्रेन के आगे

Report Times

चिड़ावा : महिला डॉक्टर की मौत पर मौन धारण रख जताया डॉक्टर्स ने शोक, काली पट्टी बांध विरोध भी जताया

Report Times

Leave a Comment