Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

गणेश महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम

चिड़ावा। शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे गणेश महोत्सवों में जहां प्रतिदिन सुबह और शाम आरती व पूजन किया जा रहा है तो वहीं इसके अलावा सांस्कृतिक आयोजनों ने भी श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल प्रदान किया है।

शहर के विवेकानन्द चौक में गांधी चौक के राजा के दरबार में विभिन्न स्कूलों और स्थानीय बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी। देर रात तक चले आयोजन में शामिल सभी बच्चों को गणेश मित्र मंडल और मराठा मित्र मंडल की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। बुधवार रात्रि को भाजयुमो जिलाध्यक्ष जय सिंह माठ ने सपत्नीक गणेश पूजन किया। पूजन के बाद आरती हुई। जिसमें महेश धन्ना, रमेश, राजू मराठा, संदीप फतेहपुरिया, रोहिताश्व महला के संयोजन में सभी ने संगीतमय आरती में हिस्सा लिया।

Related posts

2022 की पहली तिमाही में RRR, द कश्मीर फाइल्स और गंगूबाई काठियावाड़ी ने बनाये कमाई के रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Report Times

कॉन्स्टेबल भर्ती;अभ्यर्थियों को 13 लाख में पेपर देने का था वादा, कोचिंग चमकाना चाहता था संचालक

Report Times

भाजपा चिड़ावा मंडल ने मनाया श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

Report Times

Leave a Comment